फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौर का यू-टर्न, जिलों की राजनीति से किया किनारा, कहा- मेरा काम संगठन संभालना

Thu, 12 Sep 2024 12:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर ने कहा कि उनका ध्यान संगठन को मजबूत करने पर है और जिलों के मुद्दे पर कोई भी निर्णय सरकार द्वारा ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में जिलों को लेकर राजनीति गरमा गई है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा बनाई गई 17 नए जिलों की घोषणा पर अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिले बनाना या नहीं बनाना सरकार का काम है, इसमें उनका कोई हस्तक्षेप नहीं है। उन्होंने कहा, मेरा काम संगठन को संभालना है, जिलों के गठन में मेरी कोई भूमिका नहीं है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि मदन राठौर का यह बयान सांचौर के भाजपा पदाधिकारियों के विरोध के बाद आया है। सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नए जिलों के गठन पर असहमति व्यक्त की जा रही थी, जिसके चलते प्रदेश अध्यक्ष को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी। राठौर ने कहा कि उनका ध्यान संगठन को मजबूत करने पर है और जिलों के मुद्दे पर कोई भी निर्णय सरकार द्वारा ही लिया जाएगा।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले उदयपुर दौरे पर मदन राठौर ने 6 या 7 जिलों को समाप्त करने का सुझाव दिया था, जिसे कांग्रेस नेताओं रघु शर्मा और सुखराम विश्नोई ने कड़ी आपत्ति के साथ खारिज किया था। इस विवाद के बाद राठौर का ताजा बयान राजनीतिक गलियारों में यू-टर्न माना जा रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने राठौर पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बयान सिर्फ जिलों की राजनीति से दूरी बनाने का प्रयास है। राठौर के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि भाजपा जिलों के मुद्दे पर कोई ठोस निर्णय लेने से बच रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें