फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: प्रधानमंत्री का राजस्थान दौरा, पोखरण में 'भारत शक्ति' अभ्यास का करेंगे अवलोकन

Sun, 10 Mar 2024 10:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

'भारत शक्ति' तीनों सेनाओं का एक फायरिंग और कौशल अभ्यास है जो रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में राष्ट्र के मजबूत कदमों का उदाहरण है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राजस्थान के पोखरण पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री यहां तीनों सेनाओं के लाइव फायर और कौशल अभ्यास के रूप में स्वदेशी रक्षा क्षमताओं के एक संयोजित प्रदर्शन का अवलोकन करेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह गुजरात के अहमदाबाद में रहेंगे। अहमदाबाद में 85,000 करोड़ रुपये इसके बाद सुबह करीब 10 बजे प्रधानमंत्री साबरमती आश्रम जाएंगे। वहां वह कोचरब आश्रम का उद्घाटन करेंगे और गांधी आश्रम स्मारक के मास्टर प्लान का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद 1:45 बजे, प्रधानमंत्री राजस्थान के पोखरण में त्रि-सेवा लाइव फायर और युद्धाभ्यास के रूप में स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का एक समन्वित प्रदर्शन 'भारत शक्ति' देखेंगे।
विज्ञापन


स्वदेशी रूप से विकसित हल्के लड़ाकू विमान तेजस, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर और उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर तैनात होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें