फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: प्री बजट मीटिंग के पोस्टर्स से गायब वित्त मंत्री, हर तरफ एक ही सवाल क्यों नहीं है फोटो

Wed, 19 Jun 2024 09:33 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पहले प्री बजट मीटिंग के नोटिस से नाम गायब होने के बाद अब प्रदेश की वित्त मंत्री दीया कुमारी मीटिंग के पोस्टर्स से भी गायब हो गई हैं। सचिवालय में मीटिंग को लेकर लगे पोस्टरों में कहीं भी दीया कुमारी का फोटो नहीं है। हालांकि यह इकलौता मामला नहीं है, पहले भी ऐसे कई मामले हो चुके हैं, जिसने विपक्ष को बैठे-बिठाए मुद्दे परोसे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी अपने विभाग के बजट मीटिंग्स पोस्टर्स से भी गायब हो गई हैं। पहले प्री-बजट मीटिंग्स के जो आदेश निकले थे, उनमें वित्त मंत्री का नाम नहीं था। अब सचिवालय में प्री-बजट मीटिंग्स को लेकर जो पोस्टर लगाए गए हैं, उनमें भी दिया कुमारी को जगह नहीं दी गई।
विज्ञापन


राजस्थान में मंत्रियों की हैसियत को लेकर अब सियासी गलियारों में सवाल खड़े होने लगे हैं। नेता, विधायक और मंत्री तक चिल्ला रहे हैं कि अफसर उन्हें लाइन में लगा रहे हैं। यहां तक कि राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी को उनके वित्त विभाग की मीटिंग्स के पोस्टर्स से भी गायब कर दिया गया है। यह सिर्फ इकलौत मामला नहीं है। ऐसे कई मामले राजस्थान की सियासत में अब आम हो चुके हैं, जिनसे विपक्ष को बैठे-बिठाए मुद्दे मिल रहे हैं। 

हालांकि पिछली कांग्रेस सरकार में बीजेपी सरकार पर यही आरोप लगा रही थी कि अफसरशाही हावी है और सीएमओ के स्तर पर पॉवर सेंट्रलाइजेशन है लेकिन अब यही आरोप बीजेपी सरकार पर भी खुलकर लगने लगे हैं। 
विज्ञापन


बीजेपी में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के करीबी माने जाने वाले नेता देवीसिंह भाटी ने कल एक बयान देकर सीएम भजनलाल शर्मा की सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया था। भाटी ने कहा कि मुख्य सचिव सुधांश पंत अपने कमरे के आगे विधायकों की लाइन लगवा देते हैं।

आउटडोर मीडिया के नियम में सिर्फ सीएम

हालांकि आउटडोर मीडिया के लिए यह नियम बनाया हुआ है कि इसमें सिर्फ सीएम और पीएम की ही तस्वीर आ सकती है लेकिन ये पोस्टर्स तो सचिवालय के अंदर ही लगाए गए हैं। वहीं पिछली कांग्रेस सरकार में सरकारी योजनाओं पर मंत्रियों के तस्वीरें भी लगाई जाती रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें