Jaipur: वर्तमान सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के मिजाज कुछ हटकर ही हैं। अभी कल ही उन्होंने बयान दिया था कि फिलहाल उनके विभाग में तबादले नहीं होंगे। अब इसी मैसेज को टाइप करवाकर उन्होंने अपने चेंबर के बाहर चस्पा भी करवा दिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का सचिवालय स्थित चैंबर अचानक चर्चाओं में आ गया। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी वायरल होने लगीं। इसकी असली वजह दरअसल यह है कि सरकार की ओर से तबादलों पर रोक हटाने के आदेश जारी होने के बाद दिलावर ने कल बयान दिया था कि उनके विभाग में तबादले नहीं होंगे क्योंकि राजस्थान में जल्द ही बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं।
विज्ञापन
बयान देने के बाद दिलावर ने अब यही मैसेज टाइप करवाकर अपे चेंबर के बाहर चस्पा भी करवा दिया है। हालांकि जो लोग दिलावर को नजदीक से जानते हैं, उन्हें पता है कि दिलावर का मिजाज इसी तरह का है। वे कई बार अपने विवादित बायानों को लेकर चर्चाओं मे रहते हैं तो कई बार कुछ नए प्रयोग उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करवा देते हैं।