मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुबह अचानक जवाहर सर्किल पहुंचकर वहां वॉक कर रहे लोगों को अचंभे में डाल दिया। दरअसल ऐसा पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले भी मानसरोवर सिटी पार्क में मुख्यमंत्री सुबह-सुबह वॉक करने के लिए पहुंचे थे।
आज जवाहर सर्किल पर वॉक के दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात भी की। सीएम शर्मा का इस तरह सार्वजनिक पार्क में वॉक के लिए पहुंचना स्वास्थ्य के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है। सीएम का यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए भी है।
इसी के चलते सीएम ने मैराथन में भी शामिल होकर युवाओं को प्रेरित किया था। वॉक शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री ने वहां स्थित मंदिर में दर्शन किए और उसके बाद वॉक के दौरान आम लोगों से भी मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ भी दिखाई दिए। दोनों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चाय की चुस्की का आनंद लिया।