मदन दिलावर का सचिवालय स्थित चैंबर
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का सचिवालय स्थित चैंबर अचानक चर्चाओं में आ गया। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी वायरल होने लगीं। इसकी असली वजह दरअसल यह है कि सरकार की ओर से तबादलों पर रोक हटाने के आदेश जारी होने के बाद दिलावर ने कल बयान दिया था कि उनके विभाग में तबादले नहीं होंगे क्योंकि राजस्थान में जल्द ही बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं।
बयान देने के बाद दिलावर ने अब यही मैसेज टाइप करवाकर अपे चेंबर के बाहर चस्पा भी करवा दिया है। हालांकि जो लोग दिलावर को नजदीक से जानते हैं, उन्हें पता है कि दिलावर का मिजाज इसी तरह का है। वे कई बार अपने विवादित बायानों को लेकर चर्चाओं मे रहते हैं तो कई बार कुछ नए प्रयोग उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करवा देते हैं।