फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाजपा सरकार के 360 डिग्री परीक्षण पर डोटासरा ने ली की चुटकी, बोले- अधिकारियों को बना दिया फुटबॉल

Fri, 27 Sep 2024 11:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान में बार-बार हो रहे अधिकारियों के तबादलों को लेकर भाजपा सरकार की गुड गवर्नेंस पर सवाल उठाए हैं। डोटासरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर आरोप लगाया। 
विज्ञापन
बार-बार तबादलों को लेकर डोटासरा की दो टूक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर भाजपा सरकार तीखा हमला किया। डोटासरा ने राजस्थान में बार-बार हो रहे अधिकारियों के तबादलों को लेकर भाजपा सरकार के गुड गवर्नेंस पर सवाल उठाए। मुख्यमंत्री की उधेड़-बुन को लेकर डोटासरा ने चुकटी लेते हुए अपने एक्स अकाउंट पर अधिकारियों के तबादले की सूची पोस्ट की।

विज्ञापन

 

डोटासरा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि "360 डिग्री परीक्षण कर स्थानान्तरण का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने अधिकारियों को स्थानान्तरण के नाम पर फुटबॉल बना रखा है। एक महीने में 3-3 बार इधर से उधर कर दिया। कई अधिकारी तो ऐसे हैं, जिन्हें ज्वाइन करते ही अगले ट्रांसफर का आदेश मिल गया। क्या ऐसे आएगी गुड गवर्नेंस?"

5 सितंबर को जारी तबादला सूची में 108 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए थे। अगले ही दिन 6 सितंबर को 386 आरएएस अफसरों की नई तबादला सूची जारी की गई। 22 सितंबर को पिछली सूची वाले  22 IAS अफसरों के ट्रांसफर फिर से कर दिए गए। वहीं, एक तबादला निरस्त भी किया गया। 23 सितंबर को 22 आईएएस और 58 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए। 24 सितंबर को प्रशासनिक तबादलों की नई सूची जारी की गई, जिसमें 4 अफसरों के तबादले किए गए और 7 को नई पोस्टिंग दी गई। RAS अफसरों के भी 17 दिन में दूसरी बार तबादले कर दिए गए। ऐसे में अकेले सितंबर महीने में भजनलाल सरकार ने 200 से ज्यादा आईएएस-आईपीएस और करीब 400 आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें