फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, जानिये बजट पर सरकार को घेरने के लिए क्या होगी रणनीति

Tue, 09 Jul 2024 10:26 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

विधानसभा में कल पेश होने वाले बजट के पहले कांग्रेस ने अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में पहली बार चुनकर आए विधायकों को सरकार को घेरने की खास ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही शेडो कैबिनेट के गठन पर भी फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान का बजट बुधवार को विधानसभा में पेश होगा। इससे पहले आज मंगलवार को विधानसभा के बजट सत्र में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। खासतौर पर यह बैठक उन फर्स्ट टाइम विधायकों के लिए है, जो सदन में पहली बार बजट की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। इसके बाद कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित सांसदों का सम्मान भी किया जाएगा। बैठक में पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा और प्रभारी सुखजिंदर रंधावा मौजूद रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सरकार को विभिन्न मु्द्दों पर घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। इसके साथ ही शेडो कैबिनेट के गठन का भी फैसला किया जाएगा। 
विज्ञापन


विधायक दल की बैठक के बाद नवनिर्वाचित विधायकों के लिए एक ट्रेनिंग वर्कशॉप भीआयोजित होगी, जिसमें सीनियर विधायक और एक्सपर्ट पहली बार चुनकर आए विधायकों को सदन के फ्लोर मैनेजमेंट के बारे में टिप्स देंगे।

उपचुनावों को लेकर मंथन

इस बैठक में राजस्थान में इसी साल संभावित उपचुनावों को लेकर भी मंथन होना है। राजस्थान में इस साल झुंझुनू, दौसा, खींवसर, देवली उनियारा और चौरासी विधानसभा में उपचुनाव होने हैं। ये सभी सीटें इंडिया गठबंधन के पास ही थीं। इन दिनों कांग्रेस विधानसभा से लेकर सोशल मीडिया तक पूरी तरह आक्रामक नजर आ रही है। सत्ता में बैठी भाजपा के ज्यादातर विधायक अनुभवहीन होने से कांग्रेस उन पर पूरी तरह हावी होने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें