फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राष्ट्रीय सचिव की मां के निलंबन का विरोध, बंद रहा कस्बा, कांग्रेस बोली- झूठे आरोप लगाकर हटाया

Tue, 09 Jul 2024 10:18 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जहाजपुर विधानसभा के पूर्व विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव की मां को पंचायत समिति के प्रधान पद से निलंबित करने के विरोध में कल जहाजपुर कस्बा बंद रखा गया। कांग्रेस ने इस संबंध में आरोप लगाया है कि राजनीतिक द्वेष के चलते यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर के अधीन आने वाले पंचायती राज विभाग ने कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर की मां सवितादेवी गुर्जर को जहाजपुर पंचायत समिति के प्रधान पद से निलंबित कर दिया है, इसके विरोध में कल जहाजपुर कस्बा बंद रखा गया। कांग्रेस का आरोप है कि राजनीतिक द्वेष के चलते सविता गुर्जर को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सविता गुर्जर के खिलाफ पंचायती राज विभाग की ओर से विभागीय जांच बैठाई गई थी और इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन का आदेश 5 जुलाई को जारी किया गया, जिसमें बताया गया है कि पंचायती राज अधिनियम की धरा 33(क)व 46(1) वर्णित प्रावधानों का पूर्ण पालन नहीं करने के आरोप विभागीय जांच रिपोर्ट में प्रमाणित पाए गए हैं।
विज्ञापन


निलंबन को लेकर कांग्रेस का आरोप है कि विभागीय जांच अफसरों पर दबाव डालकर तैयार करवाई गई और मिथ्या शिकायतों के आधार ही निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें