फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की चुनाव समिति घोषित, प्रदेश की कमान डोटासरा के हाथ

Mon, 08 Jan 2024 11:41 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने राजस्थान में चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। इसकी कमान प्रदेश के कांग्रेसाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा को सौंपी गई है। अशोक गहलोत समेत सचिन पायलट को भी समिति में जगह दी गई है।
विज्ञापन
गोविंदसिंह डोटासरा - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा को लोकसभा चुनावों की तैयारियों से संबंधित समिति का चेयरमैन बनाया गया है। समिति में 24 अन्य नेताओं को शामिल किया गया है, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के नाम प्रमुख हैं। 

विज्ञापन


इनके अलावा महेंद्रजीत सिंह मालवीय, मोहन प्रकाश, सीपी जोशी, हरीश चौधरी, रामलाल जाट, प्रमोद जैन भाया, प्रतापसिंह खाचरियावास, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, मुरारीलाल मीणा, अशोक चांदना, नीरज डांगी, जितेंद्र सिंह, राजकुमार शर्मा, रोहित बोहरा, इंदिरा मीणा, डूंगरराम गेदर, शिमला देवी नायक और ललित यादव को भी समिति में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें