फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Today: पूर्वी राजस्थान में बारिश का अलर्ट, तापमान में और गिरावट का अनुमान, कोहरा बरकरार

Mon, 08 Jan 2024 10:27 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में सर्दी से राहत मिलने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर जिलों में मध्यम वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही घने कोहरे ने भी जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है।
विज्ञापन
राजस्थान में सर्दी - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में लगातार शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में मध्यम वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही पूरे राजस्थान में घने और अति घने कोहरे के बने रहने की भी चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चल रहा है। न्यूनतम तापमान में भी एक सप्ताह तक कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, टोंक, बीकानेर, हनुमानगढ़ और चूरू में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है।

राजधानी जयपुर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में कुछ राहत मिलने की संभावना है लेकिन इसके बाद फिर से सर्दी का असर बढ़ने के आसार हैं। गंगानगर में दिन के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा चूरू में भी दिन के अधिकतम तापमान में 9 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


घने काहरे के चलते ट्रेन, बस और उड़ान देरी से

घने कोहरे का असर प्रदेश के ट्रांसपोर्ट पर भी पड़ा है। ज्यादातर ट्रेन, बस और हवाई उड़ानें तय समय से देरी से संचालित हो रही हैं। राजमार्गों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है, जिसके चलते दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। कोहरे के कारण वाहनों की आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें