फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान मंडप का दौरा कर वहीं किया रात्रि विश्राम,

Sun, 19 Jan 2025 11:56 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल रात महाकुंभ में प्रयागराज पहुंचे और वहां राजस्थान के श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए राजस्थान मंडप का अवलोकन किया। आज सवेरे उन्होंने संगम में डुबकी लगाकर प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामना की।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रयागराज महाकुंभ के अवसर पर शनिवार देर रात राजस्थान मण्डप का अवलोकन किया और यात्रियों के लिये बनाए पंडाल व प्रचार-प्रसार से संबंधित आकर्षक फोटोज व रोचक दृश्य-श्रव्य सामग्री के साथ ही यात्रियों के ठहराव की शानदार व्यवस्थाओं पर खुशी जाहिर की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के श्रद्धालुओं को राज्य सरकार द्वारा अल्पकालिक प्रवास हेतु सुविधाएं देने के उद्देश्य से निर्मित राजस्थान मंडप में ही रात्रि विश्राम किया। गौरतलब है कि आस्था के इस महापर्व में राजस्थान के साथ ही साथ पूरे देश से श्रद्धालुओं की भीड़ पूर्ण उत्साह से उमड़ रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आज सुबह विधिवत पूजन कर संगम में डुबकी लगाई और प्रदेश और देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें