फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने इंडिया गठबंधन को लेकर कसा तंज, बोले- मजबूरी का गठबंधन

Sat, 27 Jan 2024 04:39 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: बिहार में इंडिया गठबंधन में चल रही रार को लेकर राजस्थान भाजपा ने बयानों के तीर बरसाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार को इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए बयान दिया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनावों से पहले ही इंडिया गठबंधन धराशायी होता नजर आ रहा है। बिहार में इंडिया गठबंधन के टूटने की चर्चा को लेकर सियासी बवाल शुरू हो गया है। राजस्थान भाजपा भी इस मौके को भुनाते हुए बयानबाजी कर रही है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए इंडिया गठबंधन को बेमेल का गठबंधन करार दिया। उन्होंने कहा कि जो कभी एक-दूसरे की शक्ल तक नहीं देखते थे, बात नहीं करते थे, आज साथ होने की बातें कर रहे हैं। जोशी ने कहा कि ये मजबूरी में बना गठबंधन है, कांग्रेस को कोई अपना नेता नहीं मान रहा है तो ये गठबंधन किस बात का है? 

उन्होंने पूछा कि आखिर ये गठबंधन है किस बात के लिए? गठबंधन का कोई एजेंडा नहीं है, अगर है तो उसे आगे लाया जाना चाहिए। साथ ही साथ गठबंधन के नेता का नाम भी घोषित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें