फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: भाजपा का तीन दिवसीय सघन स्वच्छता अभियान, आज शहर के 200 धार्मिक स्थलों की होगी साफ-सफाई

Wed, 03 Jan 2024 08:27 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: भाजपा की ओर से प्रदेश में सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे तीन दिवसीय सघन स्वच्छता अभियान के तहत आज बूथ एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा शहर के 200 धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
मोती डूंगरी मंदिर, जयपुर - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशासन दिवस के मौके पर चल रहे तीन दिवसीय सघन स्वच्छता अभियान के मौके पर भाजपा के सभी बूथ और मंडल कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाएंगे।

विज्ञापन


सघन स्वच्छता अभियान के समन्वयक सोमकांत शर्मा ने बताया कि आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और विधायक कालीचरण सर्राफ मोती डूंगरी स्थित गणेश मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाएंगे, वहीं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी विद्याधर नगर के मुरलीपुरा हनुमान मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाएंगी, कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ झोटवाड़ा स्थित मंदिर में, सांसद रामचरण बोहरा गौशाला में, भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया गोविंददेवजी मंदिर प्रांगण में, सिविल लाइन्स विधायक गोपाल शर्मा सिविल लाइन्स में, हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य काले हनुमानजी और गोविंददेवजी मंदिर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच नांगल मंडल स्थित मंदिर में, बगरू विधायक कैलाश वर्मा बगरू विधानसभा और आदर्श नगर विधायक प्रत्याशी रवि नैय्यर आदर्श नगर गुरुद्वारे से स्वच्छता अभियान चलाएंगे।

जैसा कि ज्ञात है भाजपा ने सुशासन दिवस के मौके पर तीन दिवसीय स्वच्छता अभियान चला रखा है। जिसके तहत कल शहर में विभिन्न स्थानों पर लगी महापुरुषों की मूर्तियों को स्वच्छ किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें