फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: भूपेंद्र यादव को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, क्या राजस्थान से होंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Sun, 09 Jun 2024 12:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

लोकसभा चुनावों में कमजोर परिणामों के चलते भले ही मंत्रिमंडल में राजस्थान का कोटा कम हो गया हो लेकिन संगठन का बड़ा पद राजस्थान की झोली में आ सकता है। यह कौनसा पद होगा और किसे मिलेगा जानिये यहां
विज्ञापन
भूपेंद्र यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में इस बार भले ही मंत्रिमंडल का कोटा कट रहा है लेकिन बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान के भूपेंद्र यादव का नाम आ सकता है। भूपेंद्र यादव को पिछली एनडीए सरकार में राज्यसभा सांसद रहते हुए कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। इस बार उन्हें लोकसभा का चुनाव लड़वाया गया और अब चर्चा है कि उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

विज्ञापन


भूपेंद्र यादव को जब बीजेपी ने यादव बाहुल्य अलवर लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया था तब उनके समर्थकों ने मतदाताओं में यही मैसेज दिया था कि यदि वे जीतकर लोकसभा पहुंचते हैं तो मोदी सरकार में बड़ा पद लेंगे और इसका सीधा फायदा उनकी लोकसभा सीट अलवर को भी मिलेगा।

ज्ञातव्य है कि पिछले लोकसभा चुनावों में कोटा सांसद ओम बिड़ला को लोकसभा अध्यक्ष बनाया गया था लेकिन इस बार लोकसभा अध्यक्ष का पद एनडीए के किसी घटक दल के पास जाने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें