फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake in Rajasthan: देर रात आए भूकंप के झटकों से हिला राजस्थान, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं

Sun, 09 Jun 2024 08:45 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राज्य में कल देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी गहराई सतह से 5 किमी अंदर बताई जा रही है। भूकंप का केंद्र सीकर जिले में स्थित हर्ष गांव बताया जा रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में कल रात 11 बजकर 47 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र सीकर जिले के हर्ष को बताया गया। इसकी सतह से गहराई 5 किमी अंदर थी। फिलहाल भूकंप के कारण यहां किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार राजस्थान में शनिवार देर रात आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.2 मापी गई। भूकंप के कारण सीकर जिले के साथ-साथ डीडवाना, चूरू, नागौर जिले के कई इलाकों में भी तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का असर डीडवाना, कुचामन, लाडनूं, मकराना, सालासर, सीकर और खाटूश्यामजी में भी महसूस किया गया। इसके अलावा रींगस कस्बे, धोद और जीणमाता मंदिर में भी इसका असर देखने को मिला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें