फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: एडिशनल सेक्रेटरी स्तर पर पदभार संभालने एक और आईएएस आएंगे राजस्थान, जानिए कौन हैं श्री आलोक

Sun, 14 Jan 2024 10:17 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: दिल्ली से एक और आईएएस अधिकारी अब राजस्थान आ रहे हैं। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के एडिशनल सेक्रेटरी श्री आलोक को केंद्र सरकार ने उनके मूल कैडर राजस्थान में लौटने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव सुधांश पंत के बाद अब दिल्ली से एक और वरिष्ठ आईएएस राजस्थान आ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के एडिशनल सेक्रेटरी श्री आलोक को केंद्र सरकार ने वापस राजस्थान लौटने के आदेश जारी कर दिए हैं। वे 93 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और राजस्थान में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी होंगे। 

विज्ञापन


पिछली गहलोत सरकार में श्री आलोक दिल्ली चले गए थे। गहलोत सरकार में इन्हें साइड लाइन ही रखा गया। स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज के प्रमुख सचिव बनाए जाने के बाद इन्हें आरएसआरडीसी के एमडी का चार्ज दिया गया। गौरतलब है कि राजस्थान में भजनलाल सरकार के आने के बाद से ब्यूरोक्रेसी को लेकर संकट खड़ा है। अफसरों की कमी के चलते गहलोत सरकार के समय प्राइम पोस्टों पर लगे अफसरों में से ज्यादातर उन्हीं पदों पर बरकरार हैं। महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी देने के लिए अफसरों की संख्या कम पड़ रही है।

अधिकारियों की कम संख्या के चलते ब्यूरोक्रेसी की तबादला सूची जारी करने में भी करीब एक महीने का लंबा समय लग गया। आमतौर पर नई सरकार के सत्ता में आने के एक सप्ताह के भीतर ही अफसरशाही में फेरबदल हो जाता है लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा पिछले दिनों जारी की गई ब्यूरोक्रेसी की सूची में कोई बड़े बदलाव देखने को नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें