फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बाल सुधार गृह से फिर फरार हुए 20 बच्चे, फरवरी में भी भागे थे 23 बच्चे, लापरवाही हुई जगजाहिर

Wed, 06 Mar 2024 09:09 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: राजधानी के बाल सुधार गृह से कल रात 20 बाल अपचारी फरार हो गए। बीती फरवरी में ही 23 बच्चों के फरार होने का मामला अभी सुलझा नहीं था कि फिर से इतनी बड़ी संख्या में बाल अपचारियों फरार होना किसी मिलीभगत की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन
जयपुर बाल सुधार गृह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक बार फिर जयपुर बाल सुधार गृह की लापरवाही सामने आई है। इसी साल फरवरी में 23 बच्चों के फरार होने के बाद अब एक बार फिर 20 और बाल अपचारी बाल सुधार गृह से भाग गए हैं। बताया जा रहा है कि ये बच्चे दीवार तोड़कर फरार हुए हैं। हालांकि पुलिस ने अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। नजदीकी ट्रांसपोर्ट नगर थाने के पुलिस अधिकारी बाल सुधार गृह पहुंचकर जांच में जुटे हैं।

विज्ञापन


हाल ही फरवरी महीने में भी 15 से 18 साल उम्र के 23 बाल अपचारी यहां से फरार हो गए थे। इनमें एक बच्चा लॉरेंस विश्नोई गैंग से ताल्लुक रखता था। फरार हुए बच्चों पर चोरी और हत्या का मामला था। इस मामले में पुलिस ने गार्ड की मिलीभगत की आशंका जताई थी। पुलिस का कहना था कि बगैर मिलीभगत के इतनी बड़ी साजिश को अंजाम नहीं दिया जा सकता।

एक बार फिर इतनी बड़ी संख्या में बाल अपचारियों के फरार होने से बरती जा रही लापरवाही नजर आने लगी है। पुलिस बाल सुधार गृह के सभी कर्मचारियों से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही बच्चों को पकड़ने के लिए उन्हें ट्रेस किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें