फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: देशी पिस्टल और कारतूस लेकर घूम रहे बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, यूपी से हथियार लाकर बेचते थे

Wed, 06 Mar 2024 08:09 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: शहर में शिप्रा पथ थाना पुलिस ने कार्रवाई कर यूपी से हथियार लाकर जयपुर में बेचने और मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शिप्रा पथ थाना पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसरोवर में शिप्रा पथ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस समेत दो चोरी की बाइक बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने जयपुर शहर में अलग-अलग जगहों पर पीजी से मोबाइल चोरी करने की वारदातें करना कबूला है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि  शिप्रा पथ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरदीन निवासी किरतपुर, बिजनौर, उत्तरप्रदेश को मुखबिर की सूचना पर वीटी रोड से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया है और चोरी की बाइक भी पकड़ी है। 

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी की गैंग यूपी से हथियार सस्ते दामों में खरीदकर जयपुर लाकर बेचते हैं। आरोपी फरदीन ने बताया कि उसके दो साथी जयपुर में रहते हैं और पीजी से मोबाइल चोरी की वारदात करते हैं। पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें