फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Monsoon: राजस्थान में बारिश का कहर, दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में रेड अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत

Mon, 26 Aug 2024 06:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी हिस्सों में सोमवार अति भारी से अत्यधिक भारी वर्षा हुई है। सर्वाधिक वर्षा प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट में 260 एमएम दर्ज की गई है। बांसवाड़ा में 195 एमएम बारिश हुई है। इनके अलावा डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, पाली, भीलवाड़ा ओर अजमेर में भी जोरदार बारिश हो रही है।
विज्ञापन
दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में रेड अलर्ट जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था। सोमवार को यहां अत्यधिक तेज वर्षा हुई है। सबसे ज्यादा बारिश प्रतापगढ़ के पीपल खूंट में हुई। इसके अलावा बांसवाड़ा डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, पाली, भीलवाड़ा ओर अजमेर में भी जोरदार बारिश हो रही है।

विज्ञापन


पीपलखूंट में 260 एमएम से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, बांसवाड़ा में भी 190 एमएम से ज्यादा वर्षा हुई है। दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान से बना डीप डिप्रेशन का क्षेत्र दक्षिण राजस्थान की तरफ बढ़ गया है। इसके अलगे 2 से 3 दिनों में दक्षिण राजस्थान से गुजरात के कच्च-सौराष्ट्र के रास्ते आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है।

इस तंत्र के प्रभाव से आगामी 2 दिन प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी भागों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अगस्त से राज्य में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है। इसके चलते 28 अगस्त तक दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें