फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मंत्री राठौड़ बोले- सूर्य नमस्कार का विरोध करने वाले बहरुपिया, खेल से जुड़ी राजनीति दूर करेंगे

Wed, 14 Feb 2024 04:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अमर उजाला से खास बातचीत की। इस दौरान राठौड़ ने खेल से जुड़े मुद्दों पर बात की। साथ ही सोनिया गांधी के राज्यसभा नामांकन को लेकर भी टिप्पणी की।
विज्ञापन
मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अमर उजाला के साथ बातचीत की। खेलों से जुड़ी हुई राजनीति को दूर करना, खेलों में आज तक जितना भी भ्रष्टाचार हुआ है, उसको खोजकर निकालना और खिलाड़ी को सिर्फ खिलाड़ी रहने देना और खिलाड़ी को खेल की भावना से आगे बढ़ाने की बात कही।

विज्ञापन


कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर बोले, ओलंपियन बनाना चुनौती का काम है। दोनों ही पक्षों को मेहनत करनी होगी। सरकार के पक्ष पर हम ध्यान रखेंगे कि कोई कमी न रह जाए। लेकिन खिलाड़ी को अपने पक्ष पर मेहनत पर ध्यान रखना होगा कि मेहनत में कोई कमी न रह जाए।



सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा नामांकन पर कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, पूरी कांग्रेस की मानसिकता सिर्फ गांधी परिवार की गुलामी के इर्द-गिर्द ही घूमती है। यही कारण है कि आज कांग्रेस का यह हाल है।
विज्ञापन


अबूधाबी में बने मंदिर और राजस्थान में चल रहे सूर्य नमस्कार के विरोध को लेकर कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, यह सब बहरुपिया हैं। इनका असली चेहरा जनता के सामने आने लगा है। एक तरफ पूरी दुनिया सनातन को अपनाने में लगी है और यह राजनीतिक द्वेष के चलते योग जैसी विद्या से आमजन को दूर करने का षड्यंत्र कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें