फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashok Gehlot: राजस्थान ही इकलौता राज्य, जहां 500 रुपये में मिलता है सिलेंडर, फ्री में 10 लाख का इंश्योरेंस

Tue, 11 Apr 2023 03:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया कि राजस्थान इकलौता राज्य है, जहां 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है। फ्री में दस लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा दिया है। 
 
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को दावा कि राजस्थान 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करने वाला इकलौता राज्य है। इसी तरह कोई राज्य 25 क्या 10 लाख का भी बीमा नहीं देता। हम बिना प्रीमियम के 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा दे रहे हैं। इसके साथ-साथ राजस्थान में हमने कई ऐसे बड़े फैसले किए हैं, जिनसे राजस्थान के लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी। 

विज्ञापन


महंगाई राहत कैम्प के तहत जारी वीडियो में गहलोत ने कहा कि मैंने तय किया है कि 2030 तक राजस्थान को देश का नंबर एक राज्य बनाना है। इस सपने को साकार करने के लिए पिछले चार बजट और इस साल के बचत, राहत, बढ़त के बजट में मैंने ऐसी योजनाएं बनाई हैं जो किसी अन्य राज्य में नहीं हैं। 

गहलोत ने कहा कि हर परिवार चाहता है कि कुछ पैसे बच जाएं। बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण में जितने पैसे खर्च किए जाएं, उतने कम हैं। राजस्थान के लाखों घरों में सिलेंडर खाली रखे हैं। बच्चों का पेट भरने के लिए     माएं अपने फेफड़े खराब कर रही हैं। राजस्थान सरकार ने उनका दर्द समझा है। गरीब लोग 1140 रुपये में सिलेंडर नहीं भरा सकते। राजस्थान में हम उन्हें 500 रुपये में सिलेंडर देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें