फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: रामलाल बोले- कार्रवाई से डर गए पायलट, सरकार पर सीधा निशाना लगा नहीं पाए तो वसुंधरा को बीच में ले आए

Tue, 11 Apr 2023 02:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने सचिन पायलट के अनशन को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इनके विधायक और मंत्री भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन
विधायक रामलाल शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि सचिन पायलट का अनशन इसलिए वसुंधरा राजे पर है क्योंकि उनको पता है कि अगर वो सरकार के ऊपर आरोप लगाएंगे तो उनके ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन


अपनी पार्टी के अंदर चल रही कलह को दबाने के लिए और उसके ऊपर होने वाली अनुशासनात्मक कार्रवाई से बचने के लिए इस तरीके का मिथ्या आरोप लगाने का काम सचिन पायलट कर रहे हैं। सचिन पायलट को भारतीय जनता पार्टी की सलाह है कि वह अपने घर को संभालने का काम करें। आपके विधायक और मंत्री किस तरीके से भ्रष्टाचार के आखंड के अंदर डूबे हुए हैं। उसके ऊपर न सिर्फ़ जनता ही आरोप लगा रही है, बल्कि आप के विधायक भी आरोप लगा रहे हैं। अगर आप उनकी जांच की मांग भी सरकार से करें तो ही ज्यादा बेहतर रहेगा। जनता को गुमराह करने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें