फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: राजस्थान हाईकोर्ट ने 42 न्यायाधीशों को सौंपी जिलेवार जिम्मेदारी, न्यायिक मॉनिटरिंग होगी मजबूत

Sat, 09 Aug 2025 05:53 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अदालत का मानना है कि इससे जिला न्यायपालिका मजबूत होगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और मामलों के निपटारे की रफ्तार तेज होगी। अब प्रत्येक न्यायाधीश अपने आवंटित जिले में न्यायिक व प्रशासनिक कार्यों की मॉनिटरिंग करेंगे, लंबित मामलों की समीक्षा करेंगे और सुधारात्मक सुझाव देंगे।
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य में न्यायिक कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अदालत ने अपने 42 न्यायाधीशों को जिलेवार जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। इस फैसले के तहत अब प्रत्येक न्यायाधीश अपने आवंटित जिले में न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों की मॉनिटरिंग करेंगे।
विज्ञापन


न्यायाधीश समय-समय पर अपने जिले का दौरा कर स्थानीय अदालतों में लंबित मामलों की स्थिति, अधोसंरचना, संसाधनों के उपयोग और कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करेंगे। साथ ही वे जिला न्यायपालिका में सुधारात्मक कदम उठाने के लिए सुझाव भी देंगे।

ये भी पढ़ें- जैसलमेर में दो टोल नाकों पर तलवार-लाठी से हमला, कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़
विज्ञापन


सूची के अनुसार जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को जयपुर मेट्रोपॉलिटन-I, जस्टिस डॉ. पुष्कर सिंह भाटी को जोधपुर मेट्रोपॉलिटन और जोधपुर जिला, जस्टिस दिनेश मेहता को उदयपुर और राजसमंद, जस्टिस विनीत कुमार माथुर को बीकानेर, और जस्टिस मनोज कुमार गर्ग को भीलवाड़ा का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट का मानना है कि इस पहल से जिला स्तर पर न्यायिक प्रणाली मजबूत होगी। कार्य की पारदर्शिता बढ़ेगी और लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी। यह कदम न्यायिक प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को भी बढ़ाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें