फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'अब तो कुर्सी ने आपको छोड़ दिया', अस्पताल में भर्ती अशोक गहलोत के OSD रहे लोकेश शर्मा का तंज

Sat, 03 Feb 2024 09:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना और स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं। इसी बीच गहलोत के OSD रह चुके लोकेश शर्मा ने एक बड़ा बयान दे दिया। शर्मा ने गहलोत को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी। इसके आलावा शर्मा ने गहलोत के पुराने बयानों को लेकर भी उन्हें जमकर घेरा।
विज्ञापन
लोकेश शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें SMS अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व सीएम को एक साथ दो बीमारियों ने जकड़ लिया है। जहां गहलोत को कोविड-19 और स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं, इसके बाद बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।गहलोत ने अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दी है।

विज्ञापन


वहीं, गहलोत की तबियत को लेकर उनके पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा का एक बड़ा बयान आया है। जहां शर्मा ने गहलोत के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर करते हुए आग्रह किया है कि वह उम्र के इस पड़ाव पर अब अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। लोकेश शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिख दिया कि जैसी आपकी मंशा थी की कुर्सी आपको नहीं छोड़ रही कुर्सी ने आपको छोड़ दिया है। अतः अब आप कुर्सी की चिंता छोड़कर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उम्र के इस पड़ाव पर स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है।
 



लोकेश शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि आदरणीय आपका शुभचिंतक होने के नाते आपके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं, इसलिए मेरा आग्रह है कि उम्र के इस पड़ाव पर अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। पिछले कई दशक से कांग्रेस और प्रदेश का भार अपने कन्धों पर उठाते हुए पूरी तरह से सिर्फ़ अपने राजनीतिक स्वास्थ्य का ही ध्यान रखा और उसे बखूबी बनाए भी रखा...पूरे प्रदेश ने देखा कि चोटिल होने के बावज़ूद व्हील चेयर और अपने दोनों पैरों को सामने सहारे पर रखकर भी प्रदेश की लगातार सेवा की...'मैं कुर्सी छोड़ना चाहता हूं लेकिन ये कुर्सी मुझे नहीं छोड़ रही' कहते हुए जनहित और प्रदेश हित में अपनी ज़िम्मेदारी और कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे।
विज्ञापन


अब आपकी मंशा के अनुरूप कुर्सी ने भी आपको छोड़ दिया है तो इस उम्र में तमाम दूसरी चिंताओं को छोड़कर आपको शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि यहां प्रदेश में कांग्रेस के लिए कई नौजवान, होनहार, ऊर्जावान और काबिल चेहरे हैं, उन्हें अपना आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रदान करिए ताकि भावी चुनौतियों का डटकर सामना कर सकें और कांग्रेस को मज़बूती से खड़ा कर सकें मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप शीघ्र स्वस्थ्य हों और दीर्घायु हों।

कोविड-स्वाइन फ्लू के बाद गहलोत अस्पताल में भर्ती, एतिहाद के लिए ऑक्सीजन सपोर्ट भी, हालत में सुधार
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कोविड और स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद उनके परीक्षण कराए गए, जिनमें कोविड और स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई। उन्हें सवाई मान सिंह अस्पताल के संक्रामक रोग केन्द्र में भर्ती किया गया है। फिलहाल ऑक्सीजन सेचुरेशन कम आने के कारण उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। चिकित्सकों की टीम की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सक पहले की तुलना में उनकी तबीयत में सुधार बता रहे हैं। गहलोत ने खुद भी उनके संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें