फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: लाल डायरी में जिन पूर्व CS का जिक्र, उनकी पत्नी IAS वीनू गुप्ता ने लिया VRS, संभालेंगी रेरा की कमान

Wed, 29 Nov 2023 11:50 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में अतिरिक्त मुख्य सचिव आईएएस वीनू गुप्ता का वीआरएस केंद्र सरकार ने मंजूर कर लिया है। अब वे एक दिसंबर से राजस्थान में रेरा (आरईआरए) की कमान संभालेंगी।
विज्ञापन
आईएएस वीनू गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव डीबी गुप्ता की पत्नी और सीनियर आईएएस वीनू गुप्ता ने अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली है। गहलोत सरकार ने चुनाव आचार संहिता लागू होने से कुछ समय पहले ही वीनू गुप्ता को रेरा का चेयरमैन नियुक्त करने के आदेश जारी किए थे। एक दिसंबर से वे रेरा का कार्य संभालेंगी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्थान में विधानसभा चुनावों के बीच जारी कथित लाल डायरी के पन्नों में डीबी गुप्ता व वीनू गुप्ता का भी जिक्र किया गया। इसमें दावा किया गया कि जब डीबी गुप्ता मुख्य सचिव पद से हटे तब उन्होंने सरकार के समक्ष अपनी पत्नी वीनू गुप्ता को सीएस बनाने की मांग रखी थी।

डीबी गुप्ता खुद भी रिटायर होने के बाद गहलोत सरकार में मुख्य सूचना आयुक्त बन गए थे। 1987 बैच की आईएएस अधिकारी वीनू गुप्ता इसी साल 31 दिसंबर माह में रिटायर होने वाली हैं। लेकिन उससे पहले ही उनका वीआरएस मंजूर हो गया। गौरतलब है कि पिछली वसुंधरा सरकार में रेरा का गठन किया गया था। इसमें बिल्डरों को मनमानी से रोकने के लिए शिकायत के प्रावधान किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें