फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: ED एक्शन पर बोले गहलोत के मंत्री, आचार संहिता लगने के बाद कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई तेज

Fri, 03 Nov 2023 01:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: जल जीवन मिशन को लेकर शुक्रवार को प्रदेश में ईडी के छापों को लेकर अब गहलोत सरकार के जल संसाधन मंत्री महेंद्र जीत मालवीय की प्रतिक्रिया सामने आई है।
विज्ञापन
जल संसाधन मंत्री महेंद्र जीत मालवीय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनावों के बीच शुक्रवार को प्रदेश में ईडी की कार्रवाई ने सियासी गलियारों में एक बार फिर से हडकंप मचा दिया। ईडी ने आज सुबह सीनियर आईएएस सुबोध अग्रवाल से घर-आफिस सहित परियोजना से जुड़े अन्य अफसरों और ठेकेदरों के करीब दो दर्जन ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की गई।

विज्ञापन


इस कार्रवाई के बाद प्रदेश के जल संसाधन मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीय का बयान सामने आया है। मालवीय ने कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह सभी नेता और प्रत्याशी कहीं नहीं जाने वाले हैं और चुनाव के बाद ईडी आराम से अपनी कार्रवाई कर सकती है, जिससे किसी को परेशानी नहीं है।

'लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का समय'
मालवीय ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से ही लगातार कार्रवाई हो रही है, जिससे अनावश्यक रूप से कांग्रेस नेताओं और प्रत्याशियों को परेशान किया जा रहा है। जबकि यह समय लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव चुनाव का है और नेताओं और प्रत्याशियों को लोकतंत्र तरीके से चुनाव लड़ने दें और चुनाव प्रचार के लिए समय दें। विधानसभा चुनाव के बाद आराम से ईडी अपनी कार्रवाई निष्पक्ष रूप से करे, जिसमें किसी भी नेता और प्रत्याशियों को कोई परेशानी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें