2023 विधानसभा चुनाव को भाजपा 2024 के आम चुनाव से पहले सेमीफाइनल मानकर आगे बढ़ रही है। यही वजह रही कि पहली लिस्ट के बाद हुई बगावत को ध्यान में रखकर पार्टी ने जीतने वाले चेहरों को मैदान में उतारा है। कुछ सीटों पर ऐसे उम्मीदवारों को भी उतारा गया है, जिन्होंने पिछले चुनाव में दूसरी पार्टी से चुनाव जीता था। ऐसे में इस बार का चुनावी मुकाबला रोचक होने वाला है।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सीट बरकरार
तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे को एक बार फिर झालावाड़ से उम्मीदवार घोषित किया है। इसके साथ ही उनकी लिस्ट के कई नामों को भी दूसरी लिस्ट में स्थान दिया गया है। ये दर्शाने के लिए काफी होगा कि इस चुनाव में भाजपा किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती।
नागौर की चर्चित सीट पर ज्योति मिर्धा को उतारा
हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाली ज्योति मिर्धा को भाजपा ने प्रदेश की चर्चित सीटों में से एक नागौर से उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। मुस्लिम और जाटों की बाहुल्य सीट पर क्या ज्योति का जादू चलेगा या हनुमान बेनीवाल की ताकत के आगे जादू फीका पड़ जाएगा। कांग्रेस किसी मुस्लिम चेहरे पर दांव लगाती है तो ज्योति मिर्धा इसको कैसे पार कर पाएगी।
जयपुर की परंपरागत सीट सांगानेर से बदला प्रत्याशी
राजधानी जयपुर में भाजपा की परंपरागत मानी जाने वाली सांगानेर सीट पर भाजपा ने चौंकाने वाला निर्णय लेते हुए प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। 2018 में भाजपा से अशोक लाहोटी ने यहां से जीत दर्ज की थी।
इस सीट पर नजर
भजन लाल एक बाहरी उम्मीदवार हैं, क्या अशोक लाहोटी सहजता से हार मान लेंगे। संघ के भी कई चेहरे इस सीट पर नजर बनाए हुए थे। क्या अब संघ और लाहोटी का साथी मिल पाएगा। इस सीट पर कांग्रेस ने पुष्पेंद्र भारद्वाज को मैदान में उतारा है, जो पिछले दस साल से सक्रिय हैं। सांगानेर एक रोचक मुकाबले की सीट बन चुकी है।
2018 में भाजपा का रिकॉर्ड
- रायसिंह नगर से बलवीर सिंह लूथरा, 2018 में जीते- 76935 वोट, सीपीआई के श्योपत राम- 43264 वोट, कांग्रेस की सोना देवी चौथे स्थान पर- 31294 वोट
- अनूपगढ़ से संतोष बावरी- 2018 में जीतीं- 79383 वोट, कांग्रेस से कुलदीप इंदौरा- 58259 वोट
- संगरिया से गुरदीप सिंह शाहपीणी- 2018 में जीते-99064 वोट, कांग्रेस से शबनम गोदारा- 92526 वोट
- पीलीबंगा से धर्मेन्द्र मोची- 2018 में जीते- 106414 वोट, कांग्रेस से विनोद कुमार- 106136 वोट
- नोहर से अभिषेक मटोरिया- 2018 में हारे- 80124 वोट, कांग्रेस से अमित चाचाण- 93851 वोट
- बीकानेर पश्चिम से जेठानंद व्यास- नया नाम- 2018 में भाजपा के गोपाल कृष्ण हारे — 68938, कांग्रेस के बी डी कल्ला जीते — 75128
- बीकानेर पूर्व से सिद्धि कुमारी- 2018 में जीतीं- 73174 वोट, कांग्रेस से कन्हैया लाल- 66113 वोट
- लूणकरणसर से सुमित गोदारा, 2018 में जीते- 72822 वोट, कांग्रेस से वीरेन्द्र बेनीवाल- 61969
- नोखा से बिहारीलाल विश्नोई, 2018 में जीते- 86917 वोट, कांग्रेस से रामेश्वर डूडी- 78254
- तारानगर से राजेन्द्र राठौड़, सीट परिवर्तन- 2018 में भाजपा के राकेश जांगिड़ हारे- 44413 वोट, कांग्रेस के नरेन्द्र बुडानिया- 56968 वोट
- चुरू से लालचंद सहारण, नया नाम : 2018 में राजेन्द्र राठौड़ जीते- 87233 वोट, कांग्रेस के रफीक मंडेलिया- 85383 वोट
- रतनगढ़ से अभिनेष महर्षि, 2018 में जीते- 71201 वोट, निर्दलीय पूसाराम गोदारा- 59320 वोट
- सूरजगढ़ से संतोष अहलावत, झुंझुंनू की पूर्व सांसद को बनाया उम्मीदवार, 2018 में सुभाष पूनिया जीते- 79913 वोट, कांग्रेस से श्रवण कुमार- 76488 वोट
- धोद से गोवर्धन वर्मा- 2018 में हारे : 46667 वोट, कांग्रेस से परसराम मोरदिया- 75142 वोट
- नीम का थाना से प्रेम सिंह बाजौर- 2018 में हारे-53672 वोट, कांग्रेस से सुरेश मोदी- 66287 वोट
- श्रीमाधोपुर से झाबर सिंह खर्रा- 2018 में हारे- 79131 वोट, कांग्रेस से दीपेन्द्र सिंह- 90941 वोट
- चौमूं से रामलाल शर्मा- 2018 में जीते- 70183 वोट, कांग्रेस से भगवान सहाय सैनी- 68895 वोट
- फुलेरा से निर्मल कुमावत- 2018 में जीते- 73530 वोट, कांग्रेस से विद्याधर सिंह- 72398 वोट
- आमेर से सतीश पूनियां- 2018 में जीते- 93132 वोट, कांग्रेस से प्रशांत शर्मा- 79856 वोट
- मालवीय नगर से कालीचरण सराफ- 2018 में जीते- 70221 वोट, कांग्रेस से अर्चना शर्मा- 68517 वोट
- सांगानेर से भजन लाल शर्मा, नया चेहरा- 2018 में अशोक लाहोटी जीते- 107947 वोट, कांग्रेस से पुष्पेन्द्र भारद्वाज- 72542 वोट
- बगरू से कैलाश चंद वर्मा- 2018 में हारे- 91292 वोट, कांग्रेस से गंगा देवी- 96635 वोट
- चाकसू से रामवतार बैरवा- 2018 में हारे- 66576 वोट, कांग्रेस से वेद प्रकाश सोलंकी- 70007 वोट
- मुण्डावर से मंजीत धर्मपाल चौधरी- 2018 में जीते- 73191 वोट, बसपा से ललित यादव- 55589 वोट
- थानागाजी से हेम सिंह भडाना- 2018 में निर्दलीय लड़े- 34729 वोट, निर्दलीय कांति प्रसाद जीते- 64079 वोट
- अलवर शहर से संजय वर्मा- 2018 में जीते- 85041 वोट, कांग्रेस से श्वेता सैनी- 63033 वोट
- डीग-कुम्हेर से डॉ. शैलेश सिंह- 2018 में हारे- 65512 वोट, कांग्रेस से विश्वेन्द्र सिंह- 73730 वोट
- धौलपुर से डॉ. शिवचरण कुशवाहा- 2018 में शोभारानी कुशवाहा जीतीं- 67349 वोट, कांग्रेस से शिवचरण कुशवाहा 47989 वोट
- खंडार से जितेन्द्र गोठवाल- 2018 में हारे- 61079 वोट, कांग्रेस से अशोक बैरवा- 89028 वोट
- मालपुरा से कन्हैया लाल चौधरी- 2018 में जीते- 93237 वोट, आरएलडी के रणवीर पहलवान- 63451 वोट
- पुष्कर से सुरेश सिंह रावत- 2018 में जीते- 84860 वोट, कांग्रेस से नसीम अख्तर- 75471 वोट
- अजमेर उत्तर से वासुदेव देवनानी- 2018 में जीते- 67881 वोट, कांग्रेस से महेन्द्र सिंह रलावता- 59251 वोट
- अजमेर दक्षिण से अनिता भदेल - 2018 में जीतीं ल् 69064 वोट, कांग्रेस से हेमंत भाटी- 63364 वोट
- नसीराबाद से रामस्वरूप लांबा- 2018 में जीते - 89409 वोट, कांग्रेस से राम नारायण- 72725 वोट
- ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत- 2018 में जीते - 69932 वोट, कांग्रेस से पारसमल जैन- 65430 वोट
- जायल से मंजू बाघमार- 2018 में हारीं - 32261 वोट, कांग्रेस से मंजू देवी- 68415 वोट
- नागौर से ज्योति मिर्धा- नया नाम- 2018 में मोहनराम चौधरी जीते- 86315 वोट, कांग्रेस से हबीबुर्रहमान- 73307 वोट
- मेड़ता से लक्ष्मणराम मेघवाल- 2018 में निर्दलीय लड़े, दूसरे स्थान पर रहे- 44827 वोट, आरएलपी की इंद्रा देवी- 57662 वोट
- मकराना से सुमिता भींचर- नया चेहरा, 2018 में रूपाराम जीते- 87201 वोट, कांग्रेस से जाकिर हुसैन- 85713 वोट
- परबतसर से मानसिंह किनसारिया, 2018 में हारे- 61888 वोट, कांग्रेस से रामनिवास गावड़िया- 76373
- नावां से विजय सिंह चौधरी- 2018 में हारे- 69912 वोट, कांग्रेस से महेन्द्र चौधरी-72168 वोट
- जैतारण से अविनाश गहलोत- 2018 में जीते- 65607 वोट, कांग्रेस से दिलीप चौधरी- 53419 वोट
- सोजत से शोभा चौहान- 2018 में जीतीं- 80645 वोट, कांग्रेस से शोभा सोलंकी- 48247 वोट
- पाली से ज्ञानचंद पारख जीते — 75480, निर्दलीय भीमराज भाटी — 56094
- बाली से पुष्पेन्द्र सिंह जीते — 96238 वोट, एनसीपी उम्मेद सिंह — 68051
- सुमेरपुर से जोराराम कुमावत जीते — 96617, कांग्रेस रंजू रामावत — 63685
- सूरसागर से देवेन्द्र जोशी — नया चेहरा, 2018 मे सूर्यकांता व्यास जीती — 86885 vot, कांग्रेस अय्यूब खान — 81122
- पोकरण से महंत प्रतापपुरी महाराज — 2018 में हारे, 82092 वोट, कांग्रेस के सालेह मोहम्मद — 82964
- सिवाना से हम्मीर सिंह भायल, 2018 में जीते — 50657 वोट, निर्दलीय बालाराम — 49700
- चौहटन से आदुराम मेघवाल, हारे — 79339 वोट, कांग्रेस पदमा राम — 83601
- आहौर से छगन सिंह राजपुरोहित जीते — 74928 वोट, कांग्रेस सवाराम पटेल — 43880
- जालोर से जोगेश्वर गर्ग विजयी 95086 वोट, कांग्रेस मंजू मेघवाल — 59852
- सिरोही से ओटाराम देवासी हारे — 71019 वोट, निर्दलीय संयम लोढ़ा — 81272
- पिंडवाड़ा—आबू से समाराम गरासिया जीते — 69360 वोट, कांग्रेस लालाराम — 42386
- रेवदर से जगसीराम कोली जीते — 87861 वोट , कांग्रेस नीरज डांगी — 73257
- गोगुंदा से प्रतापलाल गमेती, 2018 में जीते, 82307 वोट, कांग्रेस से मांगी लाल गरसिया — 77896 वोट
- झाड़ौल से बाबूलाल खराड़ी, जीते — 87527 वोट, कांग्रेस से सुनील कुमार — 74580 वोट
- उदयपुर ग्रामीण से फूल सिंह मीणा जीते — 97382 वोट, कांग्रेस से विवेक कटारा — 78675 वोट
- उदयपुर से ताराचंद जैन, नया चेहरा ; 2018 में गुलाब चंद कटारिया जीते — 74660 वोट , कांग्रेस से गिरिजा व्यास — 65353 वोट
- सलूंम्बर से अमृत लाल मीणा, जीते — 87472 वोट, कांग्रेस से रघुवीर सिंह — 65554
- धरियावाद से कन्हैयालाल मीणा, नया नाम, 2018 में भाजपा के गौतम लाल जीते — 96457 वोट, कांग्रेस से नागराज — 72615
- आसपुर से गोपीचंद मीणा, जीते — 57062 वोट, बीटीपी के उमेश — 51732
- घाटोल से मानशंकर निनामा, 2018 में हरेन्द्र निनामा जीते — 101121 वोट, कांग्रेस से नानालाल निनामा — 96672
- गढ़ी से कैलाश चन्द्र मीणा — 2018 में जीते — 99350 वोट, कांग्रेस की कांता भील — 74949 वोट
- चित्तौड़गढ़ से नरपत सिंह राजवी, सीट परिवर्तन — 2018 में चंद्र भान आक्या जीते — 106563, कांग्रेस से सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत — 82669 वोट
- निंबाहेड़ा से श्रीचन्द कृपलानी — 2018 में हारे - 98129 वोट, कांग्रेस से उदयलाल आंजना — 110037 वोट
- बड़ी सादड़ी से गौतम सिंह डाक — 2018 में ललित कुमार जीते : 97111 वोट, कांग्रेस से प्रकाश चौधरी :88301
- कुम्भलगढ़ से सुरेन्द्र सिंह राठौड़ — 2018 में जीते : 70803 वोट, कांग्रेस से गणेश सिंह : 52360
- राजसमंद से दीप्ति महेश्वरी — 2018 में किरण महेश्वरी जीतीं, उनकी मौत के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा इस सीट पर कब्जा बरकरार रखने में सफल रही। यहां पर दीप्ति ने 5310 मतों से जीत हासिल की।
- नाथद्वारा से कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़ — नया नाम — हॉल ही में भाजपा की ज्वाइन — 2018 में महेश प्रताप सिंह हारे : 71444 वोट, कांग्रेस से सी पी जोशी : 88384
- आसीन्द से झब्बर सिंह सांखला — 2018 में जीते : 70249 वोट , कांग्रेस से मनीष मेवारा : 70095
- भीलवाड़ा से विट्ठल शंकर अवस्थी — 2018 में जीते : 93198 वोट, निर्दलीय ओमप्रकाश : 43620 वोट
- जहाजपुर से गोपी चंद मीणा — 2018 में जीते : 94970, कांग्रेस से धीरज गुर्जर : 81717
- माण्डलगढ़ से गोपाल लाल शर्मा — 2018 में जीते : 68481 वोट, कांग्रेस से विवेक धाकड़ : 58148 वोट
- बूंदी से अशोक डोगरा — 2018 में जीते : 97370 वोट, कांग्रेस से हरि मोहन शर्मा : 96657
- सांगोद से हीरालाल नागर — 2018 में हारे : 72286 वोट, कांग्रेस से भरत सिंह कुंदनपुर : 74154 वोट
- कोटा दक्षिण से संदीप शर्मा — 2018 में जीते : 82739 वोट, कांग्रेस से राखी गौतम : 75205 वोट
- छबड़ा से प्रताप सिंह सिंघवी — 2018 में जीते : 79707 वोट, कांग्रेस से करण सिंह : 75963 वोट
- डग से काूललाल मेघवाल — 2018 में जीते : 103665 वोट, कांग्रेस से मदन लाल : 84152 वोट
- झालावाड़ से वसुंधरा राजे — 2018 में जीती : 116484 वोट, कांग्रेस से मानवेंद्र सिंह : 81504 वोट
- खानपुर से नरेन्द्र नागर — 2018 में जीते : 85984 वोट, कांग्रेस से सुरेश : 83719 वोट
- मनोहर थाना से गोविन्द रानीपुरिया — 2018 में जीते : 110215, कांग्रेस से कैलाश चंद : 88346 वोट