फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: BJP में बगावत तेज; टिकट गंवाने वालों ने निर्दलीय लड़ने का भरा दम, इनके कटे टिकट

Tue, 10 Oct 2023 12:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

चुनाव तारीखों का एलान होते ही बीजेपी ने पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 41 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। सात सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी मिली है। तो वहीं टिकट कटने वालों के बगावती तेवर देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
अनिता सिंह गुर्जर और आशु सिंह सुरपुरा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्वाचन आयोग के चुनाव तारीख की घोषण करने के बाद ही भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट भी सामने आ गई। लिस्ट के सामने आते ही टिकट कटने से नाराज विधायकों ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। टिकट गंवाने वालों ने भाजपा को अपने बगावती तेवर दिखाए। साथ ही साथ एक बार फिर भाजपा में बगावत का दौर शुरू हो गया है। टिकट गंवाने वालों के सख्त तेवर देखने को मिल रहे हैं। कहा जा रहा है कि राजस्थान में पहली सूची में वसुंधरा राजे के समर्थकों को तवज्जों नहीं मिली है। इससे नाराज होकर राजे समर्थकों ने बगावती तेवर दिखाए हैं।

विज्ञापन




टिकट गंवाने वालों में ये शामिल
टिकट गंवाने वालों में भरतपुर जिले की नगर से दो बार की विधायक अनिता सिंह गुर्जर, बानसून से पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा, जयपुर की झोटवाड़ा से पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, जयपुर के विद्याधरनगर से पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के दामाद वर्तमान विधायक नरपत सिंह राजवी का टिकट काट दिया गया है। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय होकर सामाजिक सरोकार के कार्य कर रहे आशु सिंह सुरपुरा को भी भाजपा से टिकट न मिलने से समर्थकों ने नाराजगी जाहिर की है। कुछ ने साफ शब्दों में कहा कि वसुंधरा राजे का समर्थक होने के कारण उनका टिकट काट दिया गया है।

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को टिकट देने पर आपत्ति
भाजपा ने जयपुर की झोटवाड़ा विधानसभा सीट से जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को प्रत्याशी घोषित किया है। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत का टिकट काटकर जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पर दाव खेला है। वहीं, लंबे समय से झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय होकर सामाजिक सरोकार के कार्य कर रहे आशु सिंह सुरपुरा को भाजपा से टिकट नहीं मिलने से समर्थकों ने नाराजगी जाहिर की है। शहर के एक निजी गार्डन में बुलाई गई एक बैठक में बड़ी संख्या में पहुंचे आशु सिंह सुरपुरा के समर्थकों ने जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से टिकट देने पर आपत्ति जताई है। वहीं, आशु सिंह सुरपुरा ने भी अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे उनका चुनाव चिन्ह और उनका चेहरा ही कार्यकर्ताओं का चिह्न है। 
विज्ञापन


राजे का समर्थक होने के कारण उनका टिकट काट दिया गया
भरतपुर जिले की नगर से दो बार की विधायक अनिता सिंह गुर्जर ने साफ शब्दों में कहा कि वसुंधरा राजे का समर्थक होने के कारण उनका टिकट काट दिया गया है। अनिता सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। बानसून से पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा को टिकट नहीं दिया है। वह भी राजे समर्थक माने जाते हैं। 

वहीं, इसी प्रकार देवली-उनियारा से घोषित प्रत्याशी विजय बैंसला का विरोध तेज हो गया है। हजारों समर्थकों ने टोंक प्रभारी रमेश बिधूड़ी के सामने नाराजगी जताई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में जयपुर आने का आह्वान किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें