Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर सोमवार को नामांकन की अधिसूचना जारी हो चुकी है। आज से प्रदेश में नामांकन शुरू हो गए हैं। 25 नवंबर को मतदान है। क्या पिछली बार की तरह इस बार भी इन सीटों पर देखने को मिलेगी कांटे की टक्कर?
राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग ने सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी। भाजपा-कांग्रेस समेत कई क्षेत्रीय दल मैदान में उतर चुके हैं। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा-कांग्रेस के अलावा 85 राजनीतिक दल चुनाव लड़े थे। इन सभी दलों ने मिलाकर करीब 72 लाख वोट हासिल किए थे। इसमें सबसे ज्यादा 33 लाख वोट निर्दलीय विधायकों को मिले थे।
विज्ञापन
साल 2018 के चुनाव बेहद कांटे की टक्कर वाले थे। कांग्रेस महज 0.5 प्रतिशत के मार्जिन से सत्ता में आई थी। प्रदेश की 13 सीटें ऐसी थीं, जहां जीत और हार का अंतर एक प्रतिशत से भी कम था। इनमें सात सीटें भाजपा और पांच कांग्रेस ने जीती थीं। इनमें भाजपा के खाते में पीलीबंगा, चौमू, फुलेरा, मकराना, सिवाना, आसिंद और बूंदी सीट आई, जबकि कांग्रेस ने खेतड़ी, फतेहपुर, दांतारामगढ़ और बेगूं और पोकरण की सीटें जीतीं।
पीलीबंगा से भाजपा के धर्मेंद्र कुमार 278 वोटों से जीते
खेतड़ी से कांग्रेस के जितेंद्र सिंह 957 वोटों से जीते
फतेहपुर से कांग्रेस के हाकिम अली ने 860 वोटों से सीट जीती
दांताराम गढ़ से कांग्रेस के विरेंद्र सिंह 920 वोटों से जीते
चौमू से भाजपा के रामलाल शर्मा 1228 वोटों से जीते
फुलेरा से भाजपा के निर्मल कुमावत 1132 वोटों से जीते
मकराणा से भाजपा के रूपाराम 1488 वोटों से जीते
मारवाड़ जंक्शन से निर्दलीय विधायक खुशवीर सिंह जोझावर 251 वोटों से जीते
पोकरण से कांग्रेस के शाले मोहम्मद 872 वोटों से जीते
सिवाना से भाजपा के हम्मीर सिंह भायल 957 वोटों से जीते
बेगू से कांग्रेस के राजेंद्र सिंह बिधूडी 1661 वोटों से जीते
आसिंद से भाजपा के झब्बर सिंह सांखला 154 वोटों से जीते