फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: नामांकन पत्रों की जांच पूरी, 3037 सही पाए गए और 396 हुए खारिज

Thu, 09 Nov 2023 10:29 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

6 नवंबर तक कुल 2605 उम्मीदवारों ने 3436 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। संवीक्षा के दौरान 3037 नामांकन विधिमान्य पाए गए और 396 नामांकन जांच के दौरान खारिज कर दिए गए वहीं 3 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिए। 
विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनावों के तहत दाखिल नामांकन पत्रों की जांच में 396 नामांकन खारिज हुए हैं। वहीं, तीन उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया है। यहां 3037 पर्चे सही पाए गए हैं। करीब 10 प्रतिशत नामांकनों में कमियों के चलते हुए खारिज किया गया है। नाम वापसी का दौर मंगलवार से शुरू हो चुका है और 9 नवंबर तक नाम वापस लिया जा सकेगा। 40 से ज्यादा नामांकन तो उनके खारिज हुए, जिनकी तरफ से भाजपा या कांग्रेस पार्टी से नामांकन भरा गया, लेकिन पार्टी का टिकट दूसरे को मिलने के कारण उनको पार्टी सिंबल नहीं मिला। कुछ प्रत्याशियों ने 2 से 4 पर्चे भी भरे थे।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 6 नवंबर तक कुल 2605 उम्मीदवारों ने 3436 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। संवीक्षा के दौरान 3037 नामांकन विधिमान्य पाए गए और 396 नामांकन जांच के दौरान खारिज कर दिए गए वहीं 3 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 9 नवंबर नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है. सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान 25 नवंबर को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। 3 दिसंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें