फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: वोट डालने के बाद पायलट बोले- यहां के लोगों को मैं जानता हूं, पिक्चर अभी बाकी है

Sat, 25 Nov 2023 03:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

#VoteKaro वोट डालने के बाद सचिन पायलट ने शांति से चल रही वोटिंग पर खुशी जाहिर करते हुए पत्रकारों से कहा कि राज्य में जोरदार वोटिंग चल रही है। ये तय कि इस बार रिवाज बदलने वाला है।
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज का दिन काफी खास है। आज मतदान के लिए पूरा प्रदेश एकजुट है। प्रदेश में 200 में से 199 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है। इस चुनाव में प्रदेश के 5.25 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। इस दौरान आम जनता के साथ ही अलग-अलग पार्टियों के नेता भी मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचे हुए हैं। इस दौरान राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी अपने मत का प्रयोग किया।

विज्ञापन


सचिन पायलट टोंक से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। अपना वोट डालने के बाद पायलट वहां मौजूद पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि जोरदार वोटिंग चल रही है। शांतिपूर्ण चल रही वोटिंग को देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की।

अब पहले तो अपनी नींद पूरी करूंगा
इस दौरान पत्रकारों ने पायलट से वोटिंग को लेकर कुछ सवाल भी किए। उनसे पूछा गया कि इतने दिन की भागदौड़ के बाद अब आगे का क्या प्लान है? इस पर पायलट हंसते हुए बोले कि 'बात तो सही है इतने दिन की लगातार भागदौड़ से बहुत थक गया हूं। अब पहले तो अपनी नींद पूरी करूंगा'
विज्ञापन


राजस्थान में रिवाज टूटने वाला है
छुट्टी पर फिल्म देखने को लेकर पायलट ने कहा कि "पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त" उन्होंने कहा कि इस बार राजस्थान में रिवाज टूटने वाला है। पिछले तीन दशकों से हर बार सत्ता बदलने का रिवाज अब खत्म हो जाएगा। जनता चाहती है कि इस बार फिर कांग्रेस की सरकार बने।



हमारे पास कहने को दिखाने को बहुत कुछ
उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से केंद्र में बीजेपी की सरकार है। लोग बेरोजगारी और महंगाई देख रहे हैं। अब समय आ गया है लोग भी बदलाव चाहते हैं। इससे इस बार कांग्रेस को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि मैं बहुत घूमा हूं, यहां के लोगों को मैं जानता हूं। इस बार स्थिति अलग है। पिछली बार जब हम लड़े थे, तब हम विपक्ष में थे। हमारे पास बहुत कम विधायक थे। बीजेपी के पास पूरा बहुमत था केंद्र में भी और राज्य में भी। उस समय हमने संघर्ष किया तो 21 से पांच गुना होके हम बहुमत के पास आ गए। इस बार हम सरकार में हैं। हम लोगों ने काम किया है। हमारे पास कहने को दिखाने को बहुत कुछ है। देश में भी बदलाव हो रहा है। दस साल से दिल्ली में बीजेपी के सरकार है और सभी जानते हैं क्या हाल हैं महंगाई के। लोग अब बदलाव चाहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें