फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023 Live: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख बदली, 25 नवंबर को होगा मतदान

Wed, 11 Oct 2023 05:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023 News in Hindi: इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने बीते दिन सोमवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। राज्य की 200 सीटों पर वोटिंग और काउंटिंग के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राजस्थान में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है, जिसे चुनाव पूरा होने के बाद हटाया जाएगा। राजस्थान में 23 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:41 PM, 11-Oct-2023

राजस्थान में 23 की जगह 25 नवंबर को चुनाव होंगे। साथ ही तीन दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित होंगे।

04:11 PM, 11-Oct-2023
सांसद दीया कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

गुर्जर समाज को अनदेखा करने वाले राजनीतिक दलों का होगा बहिष्कार
अखिल भारतीय गुर्जर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर धाभाई ने एक बयान जारी कर कहा है कि जिन राजनीतिक पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में गुर्जर समाज के योग्य व्यक्तियों को गुर्जर बाहुल क्षेत्रों में विधायक टिकट नहीं दिए जाने पर गुर्जर समाज उन सभी राजनीतिक पार्टी का बहिष्कार करेगा। इस संबंध में रवि शंकर धाभाई राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जर महासंघ ने पूर्व में भी सभी राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्ष को पत्र भेजे जा चुके हैं।

यदि किसी राजनीतिक दलों द्वारा विधायकों का टिकट वितरण में गुर्जर समाज की राजनीति से जुड़े योग व्यक्तियों को अनदेखी की गई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो राजनीतिक दल गुर्जर समाज को गणमान्य व्यक्तियों को टिकट देंगे तो ऐसे राजनीतिक दल का सामाजिक विचार कर समाज द्वारा निर्णय लेकर विधानसभा चुनाव 2023 में समाज के वोटों को समाज का हित करने वाली पार्टी के पक्ष में करवाकर पूरा समाज के वोट की शक्ति का एहसास कराया जाएगा।

रवि शंकर धाभाई ने आगे बताया कि राजनीति दल अपने घोषणा पत्र में गुर्जर समाज के सुझावों, युवाओं को रोजगार एवं समाज विभिन्न  समस्याओं को सम्मिलित करें और उसे चुनाव में इस पार्टी का समर्थन किया जाएगा, जो राजनीतिक दल गुर्जर समाज के ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों को राजनीतिक दल के लिए प्रोत्साहित करेगा गुर्जर समाज उसका ही समर्थन करेगा।

दीया कुमारी ने कहा...
राजधानी जयपुर की विद्याधर नगर सीट से प्रत्याशी बनाई गई सांसद दीया कुमारी ने कहा है कि वे चाहेंगी कि यहां के मौजूदा विधायक नरपत सिंह राजवी उन्हें आशीर्वाद दें और उनके साथ आएं। जयपुर में मीडिया से बात करते हुए दीया कुमारी ने कहा कि नरपत सिंह मेरे पिता के समान हैं, जिस दिन टिकट मिला था उसी दिन उनसे बात हुई थी और उन्होंने कहा था कि आपको टिकट मिला है आप देखिए। मैं चाहूंगी कि वो अपना पूरा आशीर्वाद मुझे दें और मेरे साथ आएं। उन्होंने कहा, हम बीजेपी के कार्यकर्ता के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं और मुझे यह सीट जीत कर एक और कमल का फूल पार्टी को देना है।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने नरपत सिंह राजवी का टिकट काटकर दीया कुमारी को यहां से प्रत्याशी बनाया है। दीया कुमारी ने कहा कि यह चुनाव मैं नहीं कार्यकर्ता लड़ेंगे। मैं जब सवाई माधोपुर में चुनाव लड़ा था, तब वहां भी कार्यकर्ताओं के दम पर ही लड़ा था और जब राजसमंद में संसद का चुनाव लड़ा था तो वहां भी कार्यकर्ताओं ने ही साथ दिया था। दोनों ही क्षेत्र मेरे लिए नए थे। इस बार तो घर से चुनाव लड़ रही हूं, हालांकि विद्याधर नगर भी मेरे लिए नया क्षेत्र है और यहां भी कार्यकर्ता ही यह चुनाव लडेंगे।

03:30 PM, 11-Oct-2023
वसुंधरा राजे-अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

सर्वे में जनता ने अशोक गहलोत को चुना
राजस्थान में हाल ही में किए गए चुनावी सर्वे के अनुसार अशोक गहलोत को 34% लोग मुख्यमंत्री के तौर पर पसंद कर रहे हैं। 22% लोगों ने वसुंधरा राजे, सचिन पायलट को 18% लोगों ने अपना पसंदीदा मुख्यमंत्री बताया है। इतना ही नहीं बल्कि गजेंद्र सिंह शेखावत और राज्यवर्धन राठौड़ को जनता ने बहुत कम पसंद किया।

विज्ञापन
02:23 PM, 11-Oct-2023

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद सामने आ रहे विरोध प्रदर्शनों में बुधवार को पार्टी को पहली राहत मिली जब विद्याधर नगर से मौजूदा विधायक नरपत सिंह राजवी बैकफुट पर जाते दिखे। उनके कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने मीडिया को कोई बयान नहीं दिया है। उन्हें जब मीडिया से बात करनी होगी तो सूचित कर दिया जाएगा। 

नरपत सिंह राजवी के कार्यालय सहायक की ओर से राजवी के लेटर पैड पर जारी इस बयान में कहां गया है कि नरपत सिंह राजवी की ओर से किसी भी समाचार पत्र या न्यूज़ चैनल को कोई वक्तव्य नहीं दिया गया है। अभी श्रद्धेय भैरों सिंह शेखावत के जन्म शताब्दी वर्ष के समारोह की तैयारी की बैठकें चल रही है। मीडिया से जब बात करनी होगी तो सभी को सूचित कर दिया जाएगा। राजवीर की ओर से जारी यह वक्तव्य भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए शेयर किया गया है।  राजवी का वक्तव्य बता रहा है कि वह अपना टिकट काटे जाने के मामले में अब बैक फुट पर आ गए हैं। 

बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए 41 प्रत्याशियों की जो सूची जारी की थी उसमें सिर्फ राजवी ही  एकमात्र सेटिंग विधायक थे जिनका  टिकट काटा गया है। इसके बाद आज एक समाचार पत्र में उनका इंटरव्यू छपा है जिसमें उन्होंने यह कहा है कि पता नहीं मुगलों के आगे घुटने टेकने वालों पर पार्टी मेहरबान क्यों है। उनका इशारा सीधे तौर पर उनकी जगह उम्मीदवार बनाई गई सांसद दीया कुमारी की ओर था। दीया कुमारी जयपुर राजघराने से संबंध रखती है और इतिहास के अनुसार उनके पूर्वज बादशाह अकबर के साथ थे।

02:05 PM, 11-Oct-2023

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद कई सीटों पर असंतोष और विरोध के स्वर सामने आ रहे हैं इस असंतोष और विरोध को शांत करने के लिए पार्टी को एक कमेटी का गठन करना पड़ा है। केंद्रीय मंत्री  कैलाश चौधरी की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में 10 अन्य लोगों को भी शामिल किया गया है। ये कमेटी सभी नाराज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाने का काम करेगी।

चुनाव संकल्प पत्र समिति के संयोजक अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि डैमेज कंट्रोल के लिए कमेटी बनी है। सांसद कैलाश चौधरी को उसका अध्यक्ष बनाया है। कमेटी में 10 अन्य नेता भी शामिल हैं, जो पार्टी के सभी नाराज कार्यकर्ताओं और नेताओं से बात करेंगे, उनको समझाने का काम करेंगे। सभी भारतीय जनता पार्टी के लोग हैं, सबको समझा लिया जाएगा। 

 मेघवाल ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण, टिकट मांगने वालों की संख्या भी ज्यादा होती है, लेकिन सबको टिकट नहीं मिल सकता है। पार्टी ने सभी की राय और फीडबैक के आधार पर 41 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।  जो नेता दावेदारी कर रहे थे, उनको टिकट नहीं मिला तो नाराजगी समर्थकों में होती है। कमेटी ने समझाइश का काम शुरू कर दिया है, जल्दी ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।

दरअसल, जिन नेताओं के टिकट कटे हैं या जिन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया गया है उनमें से कुछ खुलकर तो कुछ दबी आवाज में विरोध जता रहे हैं। कई दावेदार सोशल मीडिया के जरिए तो कई समर्थकों के जरिए विरोध दर्ज करा रहे हैं। मंत्री रह चुके राजपाल सिंह शेखावत के टिकट कटने से नाराज उनके समर्थक सोमवार देर रात तक वसुंधरा राजे के बंगले पर जमा हुए।    क्षेत्र में बड़ी आम सभा भी बुलाई, जिसमें समर्थकों ने आगे की रणनीति पर चर्चा की हालांकि, राजपाल शेखावत ने आगे की रणनीति का खुलासा नहीं किया है। अब चर्चा है कि राजपाल के समर्थन में कई पार्षद इस्तीफा देने की धमकी भी दे रहे हैं। शेखावत के समर्थक पार्टी कार्यालय भी पहुंचे और वहां थोड़ी देर धरना देकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

कोटपूतली से टिकट कटने पर पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी के प्रत्याशी रहे मुकेश गोयल ने खुलकर विरोध जताया है। इसी तरह किशनगढ़ से पिछले चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी रहे विकास चौधरी भी टिकट कटने से नाराज हैं। उन्होंने फेसबुक पेज पर अपना वीडियो डालकर विरोध जताया।

विज्ञापन
01:16 PM, 11-Oct-2023

Rajasthan Election 2023 Live: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख बदली, 25 नवंबर को होगा मतदान

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर 15 अक्तूबर को BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पर होने वाली चुनाव समिति की इस बैठक में प्रदेश की 100 से अधिक सीटों पर मंथन होगा। बैठक में शेष प्रत्याशियों के अधिकांश नामों पर मुहर लग सकती है। बैठक के अगले दिन राजस्थान के लिए बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है।

बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद बवाल
राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। इस बीच नेताओं के टिकट काटने से बीजेपी में बवाल दिखाई दे रहा है। इसको लेकर कांग्रेस के पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी पर जमकर हमला किया है। उन्होंने बीजेपी में टिकट को लेकर हो रहे विवाद पर निशाना बनाते कहा कि अभी तो बीजेपी की पहली लिस्ट जारी हुई है। इसमें यह हाल है। 41 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। लेकिन 82 लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें