फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan BJP List: भाजपा की पांचवीं सूची जारी, 15 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान, देखें पूरी लिस्ट

Sun, 05 Nov 2023 01:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election BJP Candidates List 2023: भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पांचवीं सूची जारी कर दी है। इसमें 15 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। सूची में देखें किसे कहां से टिकट दिया गया है?
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan BJP List: विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने राजस्थान में प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। खास बात यह है कि शाहपुरा से बेरोजगार संघ के अध्यक्ष उपेन यादव को टिकट मिला है। उपेन ने शाहपुरा में 13 जनवरी 2023 को बड़ी रैली निकाली थी। सूची में देखिए, किसे कहां से चुनावी मैदान में उतारा गया है? 
विज्ञापन




वहीं, राजकुमार रिणवा को फिर से टिकट दिया गया है। पिछले विधानसभा चुनावों में संघ के विरोध के चलते टिकट कट गया था। रिणवा वसुंधरा सरकार में मंत्री रहे थे। इसके अलावा सिविल लाइंस से महानगर टाइम्स के संचालक गोपल शर्मा को टिकट दिया गया है। इन्होंने जयपुर में लंबे समय से पत्रकारिता की है। पूर्व प्रत्याशी मोहन लाल गुप्ता का टिकट कट गया है। संघ के विरोध के चलते ज्योति खंडेलवाल को भी टिकट नहीं मिला है। किशन पोल से चंद्रमोहन बटवाड़ा को टिकट मिला है।
विज्ञापन




इससे पहले पांच सूचियां जारी कर चुकी है कांग्रेस
इससे पहले भाजपा चार सूचियां जारी कर चुकी है। इनमें पार्टी की ओर से 184 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया जा चुका है। चौथी सूची में पार्टी की ओर से सिर्फ दो सीटों टोडाभीम और शिव पर प्रत्याशी उतारे गए थे। जबकि, तीसरी सूची में 58 उम्मीदवारों का एलान किया गया था। 21 अक्तूबर को 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। इसमें वसुंधरा राजे समेत उनके 14 समर्थकों को टिकट दिया गया था। पहली सूची में सात सांसदों समेत 41 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा गया था।
विज्ञापन


बारां अटरू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने बदला टिकट
तीसरी लिस्ट में भाजपा ने सारिका सिंह के नाम की घोषणा की थी, अब राधेश्याम बैरवा को प्रत्याशी बनाया है। जातीय है पेच फंसने की वजह से सारिका सिंह का टिकट काटकर राधेश्याम बैरवा को दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें