फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: सीनियर नेता कैलाश मेघवाल को BJP ने पार्टी से किया निष्कासित, जानिए क्या है वजह

Wed, 15 Nov 2023 07:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को BJP ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बीजेपी के उतारे हुए उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी ने उन पर ये एक्शन लिया है।
 
विज्ञापन
कैलाश मेघवाल। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागियों के खिलाफ बीजेपी ने कार्रवाई का मन बना लिया है। ऐसे बागियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। बीजेपी ने अपने उतारे उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन


राजस्थान बीजेपी के स्टेट डिसीप्लेनेरी कमेटी प्रमुख ओंकार सिंह लखावत ने अपने आदेश में कहा कि कैलाश मेघवाल ने बीजेपी के प्राथमिक सदस्य रहते हुए भीलवाड़ा के शाहपुरा से निर्दलीय नामांकन भरा था। कैलाश मेघवाल भाजपा में रहते हुए पूर्व में केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। इस समय राजस्थान विधानसभा में वो सबसे उम्रदराज सदस्य हैं। कैलाश मेघवाल राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें