पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी का नामांकन एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। क्योंकि योगेंद्र सिंह तंवर जो चुन्नीलाल गरासिया के इलेक्शन एजेंट हैं, उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सोनिया गांधी की देश एवं विदेश की संपत्तियों की जांच की मांग की है।
बता दें कि योगेंद्र सिंह तंवर ने अमित शाह को पत्र लिखकर यह कहा है कि सोनिया गांधी की संपत्तियों की जांच करवाई जाए। सोनिया गांधी के राज्यसभा नामांकन के ऊपर उचित कार्रवाई की जाए। क्योंकि सोनिया गांधी ने नामांकन भरते हुए संपूर्ण जानकारी नहीं दी है और इटली में जो उनके पैतृक संपत्ति है, उसके विषय में कई महत्वपूर्ण बातें छुपाई गई हैं।
महत्वपूर्ण है कि योगेंद्र सिंह ने सोनिया गांधी के नामांकन के खिलाफ विधानसभा में आपत्ति दर्ज की थी, जिसका जवाब देते हुए कांग्रेस कमेटी ने सोनिया गांधी की इटली में विभिन्न शहरों के अंदर संपत्ति होना स्वीकार था। परंतु इस आपत्ति को विधानसभा के अंदर खारिज कर दिया गया था एवं सोनिया गांधी का नामांकन पत्र स्वीकार कर लिया गया था।