विधानसभा चुनावों से पहले राजस्थान बीजेपी के संगठन में जिस बड़े बदलाव की चर्चा थी, उसके आदेश सोमवार को जारी हो गए। बीजेपी ने राजस्थान के प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर को अब तेलंगाना का प्रदेश महामंत्री नियुक्त कर दिया है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। राजस्थान में बीजेपी के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सितंबर 2017 से राजस्थान में काम कर रहे हैं। वे आरएसएस के प्रचारक हैं और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। राजस्थान में उनका प्रवास काफी लंबा हो गया था।
बीजेपी में यह चर्चा पहले से थी कि लोकसभा चुनावों से पहले चंद्रशेखर को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। खुद चंद्रशेखर ने भी केंद्रीय नेतृत्व से यह कहा था कि राजस्थान में उनको बेहद लंबा समय हो चुका है। इसलिए अब उनको नई जिम्मेदारी दी जाए। चंद्रशेखर राजस्थान में आने से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उससे पहले काशी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रह चुके थे। साल 2014 में चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बनारस लोकसभा सीट काम काम भी देख चुके हैं।