फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : नड्ढा की मीटिंग से पहले सदस्यता अभियान समीक्षा में जुटी भाजपा, देखिए किसमें कितना है दम

Sat, 05 Oct 2024 02:40 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा की मीटिंग से ठीक पहले प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश में सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए समिति गठित कर दी है। अभियान में यूं तो राजस्थान की हालत खराब रही लेकिन राजधानी जयपुर जहां सरकार के मंत्री भी हैं, वहां की स्थिति और भी खराब है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति दूदू की है, जहां से डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा विधायक हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बीजेपी का सदस्यता अभियान संगठन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा राजस्थान की वर्चुअल बैठक लेने वाले हैं। इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए समिति गठित कर दी। इस समिति का संयोजक ओंकारसिंह लखावत को बनाया गया है। वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया व अनुसूचित जनजाति के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल को सदस्य बनाया है।
विज्ञापन


जानिए मंत्री विधायकों का रिपोर्ट कार्ड

सदस्यता अभियान की बात करें तो राजस्थान इस मामले में बहुत ही ज्यादा पिछड़ा हुआ है। राजधानी जयपुर में आदर्श नगर, सांगानेर और विद्याधर नगर टॉप पर हैं। वहीं डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का विधानसभा क्षेत्र दूदू सबसे फिसड्डी साबित हुआ है। आदर्श नगर की बात करें तो यहां विधानसभा चुनावों में बीजेपी हार गई थी। रवि नैयर यहां से बीजेपी के प्रत्याशी थे। नए सदस्य बनाने में जयपुर में यह विधानसभा टॉप पर रही है।

भजनलाल v/s दीया कुमारी

वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विधानसभा क्षेत्र सांगानेर दूसरे तथा डिप्टी सीएम दीया कुमारी का निर्वाचन क्षेत्र विद्याधर नगर तीसरे स्थान पर है। सांगानेर में 40232 नए सदस्य बनाए गए हैं, जबकि विद्याधर नगर विधानसभा में 40222 सदस्य बनाए गए हैं। उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ की विधानसभा झोटवाड़ा 27958 सदस्यों के साथ इस सूची में चौथे नंबर पर है।  
विज्ञापन


विधानसभा        नए बनाए सदस्य

आदर्शनगर              46879
सांगानेर                  40232
विद्याधर नगर           40222
झोटवाड़ा                27958
सिविल लाइंस          26072
मालवीय नगर          25672
बगरू                    18696
चाकसू                   14794
आमेर                    13782
विराटनगर              13095
बस्सी                     10729
जमवारामगढ़            9615
चौमू                        7891
किशनपोल               8433
किशनपोल               5515
 

बीएल संतोष से लग चुकी है फटकार

पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पिछले दिनों बीजेपी ऑफिस में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक लेकर जयपुर की स्थिति पर कड़ी नाराजगी भी जताई थी। कई पदाधिकारियों ने यह तर्क दिया कि राजस्थान में इस समय खेती हो रही है इसलिए लोग नए सदस्य नहीं बना पा रहे। इस पर बीएल संतोष ने कहा था कि खेत में भी जाना पड़े तो जाओ लेकिन नए सदस्य बनाओ।
विज्ञापन


राजस्थान का रिपोर्ट कॉर्ड
जिला विधानसभा क्षेत्रों की संख्या  सदस्य बनाए
जयपुर शहर       7 1,35,735
 
अजमेर शहर       3  80493
चूरू       6  80301
 
सीकर       8  80233
भीलवाड़ा      7  71621
 
भरतपुर     7  70535
 
जैसलमेर      2  562190
 
जालौर    5  66244
 
जोधपुर शहर     3  62190
 
जयपुर देहात(द.)    661324
 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें