फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Assembly: इतिहास में पहली बार प्रतिपक्ष के बिना शुरू हुआ सदन, डोटासरा के साथ धरने पर बैठा विपक्ष

Tue, 25 Feb 2025 12:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान विधानसभा में आज को एक नया इतिहास बन गया। सदन की कार्रवाई आज बिना प्रतिपक्ष के ही शुरू की गई। इधर निलंबित सदस्यों के विधानसभा में घुसने को लेकर कांग्रेस विधायकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हो गई। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा में सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष के बीच विवाद और गहरा गया है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर टिप्प्णी को लेकर शुरू हुआ विवाद सीधे टकराव तक जा पहुंचा है। कांग्रेस विधायक आज सुबह विधानसभा के मुख्य द्वार पर इकट्ठा हुए। इसके बाद निलंबित सदस्यों सहित कांग्रेस विधायक अंदर आने लगे तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में झड़प हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने विधानसभा का गेट बंद कर लिया। विधानसभा में प्रवेश नहीं मिलने के बाद कांग्रेस विधायक सामने बने विधायक आवास के लॉन में जाकर धरने पर बैठ गए हैं और अनिश्चितकालीन धरने के लिए यहीं पर ही टैंट का सामान भी मंगवा लिया गया है।

विज्ञापन



डोटासरा ने स्पीकर पर लगाए आरोप

धरना स्थल पर पहुंचे गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को सदन में हुए विवाद को लेकर कहा कि संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने उनसे कहा था कि हमारा स्पीकर तो जैसा है वैसा है, काम की बात नहीं मानेगा। डोटासरा बोले कि गाजर-मूली है क्या जो तोड़कर खा जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरी स्पीकर चैंबर में जो सहमति बनी थी, उसमें व्यक्तिगत माफी की कोई बात नहीं हुई।


पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी पहुंचे

वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी धरना स्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से सत्ता पक्ष की तरफ से यह विवाद खड़ा किया गया है। उन्होंने कहा कि टिप्पणी को लेकर माफी मांग ली जाती तो बात वहीं खत्म हो जाती। 
विज्ञापन


पहली बार बिना विपक्ष के शुरू हुआ प्रश्नकाल

इधर बिना प्रतिपक्ष के पहली बार राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल शुरू हो गया है। पूर्व मंत्री व मौजूदा विधायक शांति धारीवाल का कहना है कि विपक्ष अपने आप जाए वह बात अलग है लेकिन सत्ता पक्ष की तरफ से इस तरह की कोशिश की जाए कि विपक्ष बाहर ही रहे ऐसा तो पहली ही बार हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें