फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Crime: राजधानी में सात साल की मासूम के साथ दरिंदगी, हत्या करके छत पर छुपाया शव, पुलिस हिरासत में आरोपी

Tue, 25 Feb 2025 09:21 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी में प्रतापनगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और हत्या के बाद शव को किराए के मकान की छत पर छुपा दिया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने दरिंदगी के बाद मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को किराए के मकान की छत पर छुपा दिया। कल 24 फरवरी की शाम बच्ची के लापता होने की सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। संभावित जगहों पर तलाशी के दौरान बच्ची का शव मकान की छत पर बरामद हुआ।

विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और जब वह चीखने लगी, तो तौलिए से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने शव को छत पर छुपा दिया। आरोपी सोमवीर सैनी और बच्ची के पिता एक ही ढाबे पर काम करते थे। इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची को अपने कमरे में बुलाया और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्वनी गौतम, एसीपी (सांगानेर), एडीसीपी और प्रतापनगर थाने के एसएचओ मौके पर पहुंचे। एफएसएल और एमआईयू की टीमों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया उसी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें