फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Assembly: आज बोर्ड और निगम कर्मचारियों के लिए RGHS सुविधा पर होगी चर्चा, अन्य मुद्दों पर सवाल-जवाब

Wed, 05 Mar 2025 07:49 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में सरकारी विभागों के कर्मचारियों को मिल रही राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) को बोर्ड-निगमों में भी लागू करने की मांग उठ रही है। यह मामला आज विधानसभा में भी उठेगा। बीजेपी विधायक संदीप शर्मा ने इस संबंध में सदन में एक याचिका लगाई है।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी विधायक संदीप शर्मा ने विधानसभा में आज बुधवार को सदन में एक याचिका पेश करेंगे। इसमें आरजीएचएस स्कीम को बोर्ड कर्मचारियों और हाउसिंग बोर्ड में भी लागू किए जाने की मांग रखी जाएगी। आरजीएचएस स्कीम के तहत सरकारी विभागों के कर्मचारियों को नि:शुल्क इनडोर व आउटडोर ट्रीटमेंट मिलता है। इसके बदले में कर्मचारियों के वेतन से प्रीमियम की राशि की कटौती की जाती है।

विज्ञापन


विधानसभा में आज प्रश्नकाल से कार्यवाही शुरू होगी। इसमें उच्च शिक्षा, उद्योग, जनस्वास्थ्य, अभियांत्रिकी विभाग, जल संसाधन, जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग, ऊर्जा, राजस्व, नगरीय विकास विभाग से संबंधित सवाल-जवाब होंगे।

सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

विधायक श्रीचंद कृपलानी प्रदेश में गांवों की सीमा में लगी चारागाह भूमि को आवश्यकता अनुसार आबादी भूमि में परिवर्तन करने के संबंध में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ध्यानाकर्षित करेंगे। वहीं विधायक मनीष यादव (शाहपुरा कस्बा) जयपुर  के बाहर से बाईपास स्वीकृत कराए जाने के संबंध में उपमुख्यंत्री का ध्यानाकर्षित करेंगे। 
विज्ञापन


आज पानी की अनुदान मांगों पर होगी चर्चा

सदन में चल रही बजट पारण की प्रक्रिया के तहत आज जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जल संसाधन एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना की अनुदान मांगे रखी जाएंगी। इस पर चर्चा के बाद शाम को संबंधित मंत्री जवाब पेश करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें