फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Assembly: आज से सदन में होगी अनुदान मांगों पर चर्चा, पहला दिन टीएडी और सामाजिक न्याय विभाग के नाम

Fri, 28 Feb 2025 09:11 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान विधानसभा में बजट पर बहस पूरी होने के बाद वित्त मंत्री दिया कुमारी ने अपना जवाब सदन में दे दिया। अब आज से अनुपूरक अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू होगी। इसमें आज टीएडी और सामाजिक न्याय विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा होनी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा में सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष के बीच चल रहा गतिरोध अब खत्म हो गया है। प्रतिपक्ष आज से सदन की कार्रवाई में शामिल होगा। सदन में आज प्रश्नकाल के साथ शुरूआत होगी। इसमें उपमुख्यमंत्री डॉ. पी.सी. बैरवा से संबंधित विभाग कृषि ,शिक्षा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जल संसाधन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सहकारिता तथा यूडीएच से संबंधितों के सवाल-जवाब होंगे। इसके बाद शून्यकाल में  सदन में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाए जाएंगे। 

विज्ञापन


इसमें पहले ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में विधायक कालीचरण सराफ करतारपुरा नाले का डिमार्केशन कर पक्का करवाने व दोनों तरफ के मकान हेतु सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाकर सीवरेज लाइनें डालने के संबंध में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का ध्यानाकर्षित करेंगे। वहीं दूसरे प्रस्ताव में विधायक यूनुस खान डीडवाना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्कल पर मूर्ति से जुड़े मामले में मूर्ति के लिए बने स्तंभ को तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई के संबंध में सरकार से जवाब मांगेंगे।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सदन के पटल पर आउटपुट-आउटकम बजट 2025- 26 रखेंगी। इनके अलावा सदन में अन्य वित्तीय कार्य होंगे। राजस्थान शासन के व्यय हेतु अनुपूरक अनुदान की मांगों को वित्तमंत्री सदन के पटल पर रखेंगी। ये मांगें मुख बन्द का प्रयोग कर पारित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें