फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: एंटी गैंगस्टर फोर्स की बड़ी कार्रवाई, लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

Thu, 22 Feb 2024 08:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/बीकानेर

सार

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की है। फोर्स ने लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। रंगदारी के लिए प्रॉपर्टी कारोबारी का पिस्टल की नोंक पर अपहरण कर मारने की कोशिश में फायरिंग की थी।
विज्ञापन
रामचंद्र डूडी उर्फ सुखदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने बीकानेर के एक कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी का अपहरण कर 20 लाख की रंगदारी वसूलने के मामले में फरार चल रहे लॉरेंस विश्नोई व रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य बीकानेर निवासी रामचंद्र डूडी उर्फ सुखदेव उर्फ सुक्खा पुत्र हंसराज को करधनी थाना इलाके से डिटेन किया। इसे अग्रिम कार्रवाई के लिए कालवाड़ थाना पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एजीटीएफ विद्या प्रकाश ने बताया कि बीकानेर जिले के गंगा शहर निवासी कपड़ा व्यापारी विकास शर्मा अप्रैल 2022 में प्रॉपर्टी कारोबार करने जयपुर आया था। एक रोज वह अपने दो दोस्तों के साथ घूम कर लौट रहा था। कालवाड़ रोड सुशांत सिटी के पास एक एक्सयूवी में सवार शिव भुलेरी, सचिन हरियाणा, कपिल शर्मा, दाना राम व अन्य ने उसकी क्रेटा कार पर फायर किया। डर कर तीनों नीचे उतरकर भागने लगे। विकास के दोनों दोस्त किसी घर में छुप गये, लेकिन विकास बदमाशों के हत्थे चढ़ गया।

बीकानेर के इन बदमाशों ने हथियार से दो और फायर कर 20 लाख रुपये मांगे और व्हाट्सएप कॉल से रोहित गोदारा और राजू बन्ना से बात कराई। जिन्होंने जल्द पेमेंट के लिए उसे धमकाया। घबराकर विकास ने बीकानेर निवासी अपनी जानकार से इनकी गैंग के किसी सदस्य को पेमेंट करवा दिया। फिरौती मिलने के बाद दूसरी गाड़ी से बदमाश विकास को जोबनेर के पास गांव की रोड पर छोड़ गए। बदमाशों के डर से एक साल तक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। जब उसे पता चला कि इस गैंग के कई बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है, तब 10 मार्च 2023 को विकास ने थाना कालवाड़ में घटना के संबंध में रिपोर्ट दी।
विज्ञापन


विद्या प्रकाश ने बताया कि गैंगस्टर्स के बारे में आसूचना संकलित कर रही। एजीटीएफ टीम के सहायक निरीक्षक बनवारी लाल के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार को फिरौती मामले में वांछित चल रहे गैंग के वांछित सदस्य रामचंद्र डूडी के बारे में सूचना मिली कि यह जयपुर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आया है। आसूचना की पुष्टि कर करधनी थाना इलाके में 206 बीघा के पास टीम ने आरोपी को पकड़ लिया।

गैंगस्टर रामचंद्र डूडी के विरूद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट, मारपीट, लूटपाट के तीन प्रकरण दर्ज हैं। इससे गैंग के सदस्यों तथा जयपुर किस वारदात को अंजाम देने आया है के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है, जिसमें और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। इस संपूर्ण कार्रवाई में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम का कुशल नेतृत्व बनवारी लाल सहायक उप निरीक्षक द्वारा किया गया। टीम के अन्य सदस्य हेड कांस्टेबल अभिमन्यु कुमार सिंह, सोहन सिंह, मदनलाल, सुरेश कुमार एवं कांस्टेबल सन्नी कुमार व कुलदीप सिंह थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें