फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पूर्णकालिक उप-पंजीयक कार्यालयों में स्थापित की जाएगी अतिरिक्त पंजीयन डेस्क, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

Sat, 22 Apr 2023 12:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

रजिस्ट्री संबंधित कार्यों को कराने में प्रदेशवासियों को अब और आसानी होगी। इसके लिए प्रदेश के समस्त पूर्णकालिक उप-पंजीयक कार्यालयों में अतिरिक्त पंजीयन डेस्क की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
 
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में 114 पूर्णकालिक उप-पंजीयक कार्यालय हैं, जिनमें प्रत्येक में एक-एक पंजीयन डेस्क स्थापित होगी। इनमें दस हजार से अधिक वार्षिक पंजीयन वाले 35 उप-पंजीयक कार्यालयों में एक अतिरिक्त डेस्क की स्थापना की जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कुल 585 उप-पंजीयक कार्यालय हैं और इनमें 473 पदेन कार्यालय हैं। 

विज्ञापन


डेस्क के संचालन के लिए कनिष्ठ सहायक/लिपिक के 149 पद सृजित होंगे, जिनकी नियुक्ति होने तक संविदा आधार पर कम्प्यूटर ऑपरेटर की सेवाएं ली जाएगी। इस पर 1.75 करोड़ रुपये का व्यय संभावित है।

साथ ही आवश्यक उपकरणों के लिए लगभग 150 करोड़ रुपये व्यय होंगे। उल्लेखनीय है कि गहलोत द्वारा बजट साल 2023-24 में उप-पंजीयक कार्यालयों में डेस्क की स्थापना करने के लिए घोषणा की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें