फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राजस्थान रोडवेज की सभी बसों में महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत की छूट, CM गहलोत ने दी स्वीकृति

Thu, 22 Jun 2023 03:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में महिला यात्रियों को अब आधा किराया ही देना होगा। राज्य सरकार ने उन्हें रोडवेज की सभी बसों में किराए में 50 प्रतिशत छूट देने का फैसला किया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गहलोत सरकार ने महिलाओं को रोडवेज की बसों में सफर करने पर रियायत का दायरा बढ़ाया है। अब महिलाओं/बालिकाओं को राज्य की सीमा में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर 50 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

विज्ञापन


प्रस्ताव के अनुसार, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर महिलाओं/बालिकाओं का आधा किराया ही लगेगा। अभी महिलाओं/बालिकाओं को केवल साधारण श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2023-24 में महिलाओं को रोडवेज की साधारण बसों में यात्रा करने पर किराए में दी जा रही छूट को 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की गई थी। यह घोषणा एक अप्रैल, 2023 से क्रियान्वित भी की जा चुकी थी। तत्पश्चात् 25 मई 2023 को सिंधी कैम्प, जयपुर स्थित नवीन बस टर्मिनल के लोकार्पण समारोह में  गहलोत ने इस रियायत को रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में लागू करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा की क्रियान्विति में यह स्वीकृति प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें