फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: प्रेम बनवासा बोले- पीएम मोदी और महाराणा प्रताप एक जैसे राष्ट्रनायक’, ‘शौर्य गाथा के रंग’ का आयोजन कल

Tue, 27 May 2025 07:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: महाराणा प्रताप फाउंडेशन की ओर से आगामी 28 मई को जयपुर में ‘शौर्य गाथा के रंग’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए प्रेम सिंह बनवासा ने पीएम मोदी और महाराणा प्रताप को एक जैसा बता दिया। पढ़ें पूरी खबर...। 
विज्ञापन
प्रेम सिंह बनवासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर उनकी वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महाराणा प्रताप फाउंडेशन द्वारा आगामी 28 मई को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में ‘शौर्य गाथा के रंग’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। कार्यक्रम में राज्य के कई अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

विज्ञापन


 
वीरता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देने का प्रयास
कार्यक्रम संयोजक प्रेम सिंह बनवासा ने मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महाराणा प्रताप के अद्वितीय जीवन और शौर्यगाथा को स्मरण करना है। साथ ही युवाओं में राष्ट्रभक्ति, आत्मबलिदान और सांस्कृतिक गौरव की भावना जागृत की जाएगी। बनवासा ने कहा कि महाराणा प्रताप ने जैसे मुगलों के आगे कभी घुटने नहीं टेके, वैसे ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र की अस्मिता के लिए हर मोर्चे पर निडरता से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप और नरेंद्र मोदी दोनों में राष्ट्र के प्रति समर्पण, स्वाभिमान और त्याग की भावना समान है।

यह भी पढ़ें- Jodhpur: राजस्थान के बड़े अस्पताल में MRI से पहले कपड़े बदल रही थी महिला, दिखा हिडन कैमरा; खौफनाक सच्चाई उजागर
विज्ञापन

 
फिल्म, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगा मंच
‘शौर्य गाथा के रंग’ कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित एक विशेष फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा देश के प्रसिद्ध कवि ओजपूर्ण कविताओं के माध्यम से महाराणा प्रताप की वीरता और आत्मबलिदान की गाथा प्रस्तुत करेंगे। यह आयोजन न केवल एक सांस्कृतिक मंच होगा, बल्कि इतिहास को जीवंत रूप में महसूस कराने वाला अनुभव भी बनेगा।
 
सामाजिक चेतना जगाने वाली पहल
प्रेम सिंह बनवासा ने बताया कि महाराणा प्रताप फाउंडेशन समय-समय पर शौर्यगाथा संगोष्ठियां, व्याख्यान, निबंध प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनी आयोजित करता रहा है। इन आयोजनों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों, विशेष रूप से बाल और युवा वर्ग को महाराणा प्रताप के जीवन मूल्यों और आदर्शों से प्रेरित करना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Ajmer News: कोरोना को लेकर जेएलएन अस्पताल अलर्ट मोड पर, क्वारंटीन सेंटर से लेकर ऑक्सीजन प्लांट तक पूरी तैयारी
 
कार्यक्रम में इन अतिथियों की रहेगी उपस्थिति
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा इस अवसर पर राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, सहकारिता मंत्री गौतम दक, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य और जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीणा भी उपस्थित रहेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें