राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बुधवार 28 मई को शाम 4:30 बजे जारी किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कोटा कलेक्टर कार्यालय स्थित DOIT कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अजमेर बोर्ड कार्यालय से जुड़कर परिणाम जारी करेंगे।
बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10 लाख 96 हजार 85 छात्रों ने आवेदन किया था, जबकि प्रवेशिका परीक्षा में सात हजार 324 छात्र पंजीकृत थे। 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं छह मार्च से प्रारंभ होकर चार अप्रैल तक आयोजित की गई थीं।
यह भी पढ़ें- Jodhpur: राजस्थान के बड़े अस्पताल में MRI से पहले कपड़े बदल रही थी महिला, दिखा हिडन कैमरा; खौफनाक सच्चाई उजागर
इस परिणाम की घोषणा के साथ ही करीब 11 लाख छात्रों का लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म हो जाएगा। गौरतलब है कि बोर्ड पहले ही 12वीं कक्षा (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) के परिणाम 22 मई को घोषित कर चुका है।
पिछले साल का रिजल्ट रहा शानदार
पिछले वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 10,60,751 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 10,39,895 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। कुल परिणाम 93.03% रहा था। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.46% रहा, जबकि छात्रों का प्रतिशत 92.64% रहा था। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
यह भी पढ़ें- Alwar: सरिस्का की वन भूमि में धड़ल्ले से अवैध खनन, लीज की शर्तों के उल्लंघन का ओम शुभम कंपनी पर गंभीर आरोप