फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: 20 दिन से गायब किशोर की जानकारी देने वालों को मिलेंगे 25 हजार, पहले पांच हजार थी राशि

Fri, 05 May 2023 10:56 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

DIG पुलिस अपराध राहुल प्रकाश ने बताया कि ऐश्वर्य सिंह (14) 18 मार्च से लापता है। वह ज्योति नगर थाना क्षेत्र के राधा कृष्ण इलाके का रहने वाला है। पुलिस टीम युवक को ढूंढने की कोशिश कर रही है। लेकिन आसानी के लिए लोगों से भी अपील की गई है।
विज्ञापन
ऐश्वर्य सिंह (14), गुमशुदा किशोर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में गुमशुदा किशोर की तलाश के लिए पुलिस निरंतर प्रयास कर रही है। हालांकि, अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है, जिस वजह से पुलिस ने किशोर की जानकारी देने वाले को दी जाने वाली इनाम राशि बढ़ा दी है। युवक करीब 20 दिनों से गायब है।

इनाम राशि बढ़ाई

विज्ञापन

DIG पुलिस अपराध राहुल प्रकाश ने बताया कि ऐश्वर्य सिंह (14) 18 मार्च से लापता है। वह ज्योति नगर थाना क्षेत्र के राधा कृष्ण इलाके का रहने वाला है। पुलिस टीम किशोर को ढूंढने की कोशिश कर रही है। लेकिन आसानी के लिए लोगों से भी अपील की गई है और किशोर की जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए इनाम की घोषणा भी की है। पहले इनाम राशि पांच हजार थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 हजार कर दिया गया है। पिता भगवत सिंह के अनुसार, ऐश्वर्य के चेहरे पर दाएं तरफ आंख और कान के बीच पुरानी चोट का एक लंबा निशान है। 

इन नंबरों पर दी जा सकती है सूचना
गुमशुदा बालक ऐश्वर्य सिंह के संबंध में सूचना पुलिस उपायुक्त, जयपुर दक्षिण के नम्बर 0141-2362266 या 9829251535 पर कॉल करके सूचना दी जा सकती है। इसके अलावा पुलिस ने ज्योति नगर पुलिस थाने के प्रभारी का नंबर भी जारी किया है। थाना प्रभारी के इन नंबरों पर भी 0141-2741844 या 8764868031 गुमशुदा बालक की जानकारी दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें