फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: निम्स यूनिवर्सिटी हॉस्टल से कूदा बीटेक छात्र आदित्य, मौके पर ही तोड़ा दम

Wed, 26 Aug 2026 01:42 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan News: जयपुर के चंदवाजी स्थित यूनिवर्सिटी में बीटेक के 18 वर्षीय छात्र आदित्य तिवारी की हॉस्टल की 15वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदवाजी थाना क्षेत्र में स्थित निम्स यूनिवर्सिटी में बीटेक प्रथम वर्ष के एक छात्र ने हॉस्टल की पंद्रहवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक छात्र की पहचान उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी 18 वर्षीय आदित्य तिवारी के रूप में हुई है। आदित्य निम्स यूनिवर्सिटी में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


 पंद्रहवीं मंजिल से कूदने से हुई मौत
आदित्य निम्स यूनिवर्सिटी के गार्नेक हॉस्टल में अपने रूम पार्टनर मयंक यादव और अंकित सिंह के साथ रहता था। हादसे के समय दोनों रूम पार्टनर कमरे में मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि दोनों कॉलेज के बाहर घूमने गए हुए थे। इसी दौरान उसने मंगलवार देर शाम को हॉस्टल की पंद्रहवीं मंजिल से छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण आदित्य ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दो दिनों से नहीं जा रहा था कॉलेज
पुलिस के मुताबिक, आदित्य पिछले दो दिनों से कॉलेज भी नहीं जा रहा था। पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। लेकिन मोबाइल लॉक होने के कारण फिलहाल उसकी जांच नहीं हो सकी है। पुलिस मोबाइल की जांच के साथ ही जान देने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल छात्र के जान देने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बुटाटी मंदिर के चढ़ावे पर उठे सवाल, अध्यक्ष समेत 11 पर एफआईआर; 22.74 करोड़ की वित्तीय अनियमितता का आरोप
विज्ञापन


परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम
चंदवाजी थानाधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि आदित्य के शव को निम्स हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आदित्य के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से भी पूछताछ कर रही है ताकि आदित्य की मानसिक स्थिति और पिछले दो दिनों की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें