भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार कह रही है कि अपराधियों के ऊपर अंकुश लगाने का काम हमने किया है, लेकिन आज भी राजस्थान के अंदर अपराधी बेख़ौफ़ होकर अपराध कर रहे हैं। जयपुर के अंदर ही अपराधी अभी भी लोगों को धमकियां देकर पैसा वसूल रहे हैं। अपराधियों में सरकार और पुलिस का कोई डर नहीं है।
कल जिस तरीके से जयपुर के अंदर एक शिक्षण संस्थान चलाने वाली महिला को धमकी देकर छह करोड़ रुपयों की मांग की गई वो इस बात को इंगित करता है कि अपराधियों के अंदर पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। अपराधी घर और दुकान के अंदर घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट कर रहे हैं। बेख़ौफ़ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। इन अपराधियों और अपराध को नियंत्रण में रखना इस सरकार के बस की बात नहीं है। अपराधियों में सरकार और पुलिस का कोई डर नहीं है। आवश्यकता है कि समय रहते अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। नहीं तो लोग ही आपकी आलोचना करने पर उतारू रहेंगे।